गर्लफ्रेंड अकसर रहती है नाराज? ताे भूल कर भी न करें 5 ये गलतियां

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2017 - 02:46 PM (IST)

लड़काे काे शिकायत रहती है कि उनकी गर्लफ्रेंड बिना वजह अकसर उनसे नाराज हाे जाती है। लेकिन अाप शायद यह नहीं जानते कि अनजाने में अाप एेसी कई चीजें कर जाते हैं जाे उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं हाेती। खैर यह जानना इतना भी मुश्किल नहीं है कि अाप एेसी काैन सी चीजाें काे अवाइड करें, जाे अापके रिश्ते की ताजगी और प्यार काे बरकरार रखे। 

जानें काैन सी गलतियां करने से बचें लड़केः-

1) एकस्ट्रा केयर
अपने पार्टनर का ध्यान रखना एक अच्छी बात है, क्याेंकि लड़कियाें काे यह काफी पसंद अाता है। लेकिन अगर यही केयर हद से ज्यादा बढ़ जाए, ताे घुटन महसूस होने लगती है। लड़काें की इस आदत से रिश्तें पर खराब असर पड़ सकता है। इसलिए अपनी केयर की एक सीमा रखें।

2) इग्नाेर करना
ज्यादतर देखा गया है कि कैसे भी हालात हाे लड़के ज्यादा परवाह नहीं करते। जबकि लड़कियां छोटी से छोटी बाताें काे काफी अहमियत देती है और भावुक हाे जाती है। अगर उस समय अाप उनके इमाेशनस काे अनदेखा कर दें, ताे यह बात उन्हें काफी ठेस पहुंचाती है।

3) एटिट्यूड रखना
लड़कें अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार तो करते हैं लेकिन अकसर अपने एटिट्यूड(अहंकार) की वजह से रिश्ते काे खराब कर लेते हैं। उन्हें अपनी ही बात सही लगती है, बाकी सब गलत। इसी वजह से वह अपनी गर्लफ्रेंड की फीलिंग्स की कद्र भी नहीं करते।

4) दूसरी महिला की तरफ झुकाव
गर्लफ्रेंड कभी भी यह बर्दाश नहीं कर सकती कि उनका ब्वॉयफ्रेंड किसी और काे देखें या फिर किसी की उनसे ज्यादा केयर करें। इसलिए अगर अाप में भी यह फितरत है ताे इसे तुरंत बदल लें। 

5) दाेस्ताें से जलन
लड़के खुद ताे बहुत सी लड़कियाें से बात करना पसंद करते हैं, लेकिन यही अगर उनकी गर्लफ्रेंड अपने किसी मेल फ्रेंड से बात कर लें ताे उन्हें नागवार गुजरता है। इसलिए अपने पार्टनर पर भराेसा रखें और उन्हें भी उनकी जिंदगी काे अपने तरीके से जीने का माैका दें। इससे अापके रिश्तें में प्यार और गहरा हाेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static