टैंशन फ्री होकर घूमें सारा दिन क्योंकि यहां नहीं होती रात

punjabkesari.in Tuesday, Apr 17, 2018 - 12:46 PM (IST)

घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए दिन क्या तो रात क्या। उन्हें घूमने से मतलब होता है। परन्तु कुछ लोग ऐसे भी है,जो सोचते है होंगे कि अगर सूरज न अस्त हो तो कितना अच्छा होगा, लेकिन सूरज के आगे किसी की नहीं चलती लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी है, जहां सूरज अस्त नहीं होता और रात भी देखने को नहीं मिलती।  आइए जानते है उसके जगह के बारे में, जहां आप बिना रात की टेंशन लिए आसानी से घूम सकते है। 

PunjabKesari

इतना खास है फिनलैंड 
फिनलैंड एक ऐसा देश है, जहां लोगों को अक्सर दिन और रात का चक्कर समझ नहीं आता। यहां के कुछ इलाकों में 23 घंटे सूरज उगता है और कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां 51 दिन तक रात रहती है। फिनलैंड में मई से अगस्त के महीने में सूर्यास्त नहीं होता। सूरज हर वक्त अासमान पर चमकता रहता है। बताया जाता है कि रात के समय इस जगह का रंग संतरी हो जाता है। वहीं दिसंबर-जनवरी के महीने में यहां कई इलाकों में सूरज ही नहीं उगता और रात बनी रहती है। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फिनलैंड ही ऐसा देश है, जिसमें  मोबाइल बनाने वाली कंपनी नोकिया और दुनिया को एंग्री बर्ड्स देने वाली रेवियो कंपनी मौजूद है। 

PunjabKesari

स्पोर्ट्स भी है मशहूर
फिनलैंड के अजीबो-गरीब खेल ही इन देश को खुशहाल बनाते है। यहां वाइफ कैरिंग चैंपियनशिप यानी पत्नी को पीठ पर उठा कर दौड़ लगाने की प्रतियोगिता काफी दिलचस्प खेल खेले जाते है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static