चेहरे की इन प्रॉबल्म से जानें आपको है कौन-सी बीमारी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 22, 2017 - 12:05 PM (IST)

जब हम बीमार पड़ते हैं तो उसका असर चेहरे पर साफ दिखाई देने लगता है जैसे चेहरे का रंग फीका पड़ना और मुरझाया हुआ चेहरा। इसी तरह अगर हमारा शरीर किसी बीमारी की चपेट में आ रहा होता है तो चेहरा कुछ संकेत देना शुरू कर देता है। जिनको हम लोग अक्सर चेहरे की प्रॉबल्म समझकर अनदेखा कर बैठते है लेकिन नहीं, इन संकेतों को पहचाना पहुत जरूरी है। साथ ही डॉक्टरी सलाह लेनी भी। आइए जानते है चेहरे की कौन सी प्रॉबल्म किस बीमारी का संकेत देती है। 

 


- चेहरे के बाल-थॉइरायड
महिलाओं के चेहरे, लिप्स, ठुड्डी पर अनचाहें बाल नजर आए तो यह थॉइरायड और हॉर्मोन्ल इम्बैलेंस का संकेत हो सकता है। ऐसी में किसी एक्सपर्ट की सलाह लें। 

- चेहरे पर सूजन-किडनी डिजीज
अगर चेहरे पर सूजन हो तो यह किडनी डिजीज का संकेत हो सकता है। इसके अलावा चेहरे पर सूजन दवाइयों से साइड-इफैक्ट्स का नतीजा भी हो सकता है। 

- चेहरे पर सफेद दाग-कैल्शियम की कमी
अगर चेहरे पर कहीं-कहीं सफेद दाग दिखाएं तो यह कैल्शियम की कमी के संकेत है। इसका अलावा अगर शरीर में आयरन कम और पेट में कीड़े है तो भी चेहरे पर ऐसे दाग दिखने लगते है।

- पिंपल्स- हॉर्मोनल इम्बैलेंस होना
चेहरे पर अधिक समय तक पिंपल्स की प्रॉबल्म होना या एक के बाद एक पिंपल्स निकल आना, यह सब हॉर्मोनल इम्बैलेंस का संकेत है। इसके अलावा पेट संबंधी बीमारियों के कारण भी चेहरे पर पिंपल्स निकल आते है। 

- चेहरे पर पीलापन-लिवर डिजीज
अगर लंबे समय तक आपके चेहरे का रंग पीला पड़ा हुआ है तो यह किडनी डिजीज का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टरी सलाह जरूर लें। इसके अलावा चेहरे पर पीलापन, पीलिया या एनीमिया का संकेत हो सकता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static