वास्तु के हिसाब से लगाएं घर में घड़ी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2017 - 02:55 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशनः हर इंसान अपने घर में एक बड़ी घड़ी जरूर लगाता है। क्योंकि घड़ी जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह हमे समय-समय की जानकारी देती है। लेकिन कभी-कभार क्या होता है कि लोग जाने-अनजाने में घड़ी को गलत जगह पर लगा देते हैं जिससे कि घर पर नाकारत्मक प्रभाव पड़ने लगते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स देंगे जिसे अपनाकर आप अपने घर में सही दिशा में घड़ी लगा सकते हैं। 

 

1. दक्षिण दिशा में ना लगाएं घड़ी 

दक्षिण में लगाई हुई घड़ी परिजनों की आयु और सौभाग्य के लिए अशुभ मानी जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि दक्षिण दिशा में घड़ी आप भूलकर भी ना लगाएं।

2. खराब घड़ी ना रखें

कभी-कभार क्या होता है कि घड़ी चलते-चलते रूक जाती है या खराब हो जाती है। ऐसे में कुछ लोग घड़ी को ठीक करना ज्यादा जरूरी नहीं समझते। लेकिन हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खराब घड़ी परिवार की सफलता में बाधक बनती है।

3. मुख्य दीवार पर ना लगाएं

ज्यादातर लोग दरवाजे के उपर घड़ी टांगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दरवाजे पर घड़ी लगाना शुभ नहीं माना जाता। शास्त्रों के अनुसार दरवाजे के उपर घड़ी टांगने से घर में नकारत्मक उर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है।

4. शुभ होती है ऐसी घड़ी

घड़ियाँ आज कल बहुत प्रकार की चल रही हैं लेकिन हम खरीदते समय यह देखते नहीं की घड़ी किस प्रकार की लेनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार पेंडुलम वाली घड़ी सबसे शुभ मानी जाती है।

5. ये जगहें हैं बेहतर

घड़ी लगाने के लिए उत्तर, पूर्व तथा पश्चिम दिशा को उत्तम माना जाता है। इनमें से किसी एक दिशा में घड़ी लगाने से घर में शुभ समय आता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static