घर में गलत तरीके से लगा आईना ब‌िगाड़ देगा आपकी किस्मत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 10, 2017 - 05:59 PM (IST)

आईना खुद को निहारने का सबसे बढ़िया जरिया है जो हर घर में मौजूद होता है। वास्तु दृष्टि में आईने का काफी महत्तव है। इसलिए घर में आईना लगाने से पहले इसकी दिशा का खास ध्यान रखें कि गलत ढंग से रखा आईना आपकी किस्मत बिगाड़ सकता है। इससे स्वास्थ्य, धन और उन्नति पर काफी असर बढ़ता है। आइए जानते है आईने को घर में लगाते समय कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। 

 

बेडरूम में न रखें आईना
बेडरूम में आईना कभी न रखें। अगर बेडरूम में आईना लगा भी है तो उसकी ऐसी दिशा में रखें जहां, सुबह उठते ही आपकी नजर न पड़ती हो। 

टूटा हुआ आईना
घर में कभी भी टूटा हुआ शीशा न ऱखें क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है जिस वजह से पारिवारिक मतभेद होते है और स्वास्थ्य बिगड़ने की आंशका होती है। 

दिशा का रखें ध्यान 
आईने को उत्तर, पूर्व और उत्तर पूर्व द‌िशा में रखना शुभ माना जाता है इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है। 

गोल आकार का आईना 
घर में गोल आकार का आईना बिल्कुल न रखें। घर में आयताकार और वर्गाकार का शीशा शुभ माना जाता है। 

धूल-मिट्टी न जमने दें
आईने पर धूल-मिट्टी नहीं जमनी चाहिए। दक्ष‌िण पश्च‌िम दिशा में बाथरूम बना है तोवर्गाकार आईना पूर्वी दीवार लगाएं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static