Bollywood Fashion: आपकी पसंदीदा दीवा गर्ल की फेवरेट Accessories

punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2017 - 07:03 PM (IST)

फैशन: हर लड़की अपनी-अपनी फैवरेट एक्ससेरीज होती है, कोई बड़े-बड़े झुमके पहनना पसंद करती है तो कोई हाई हील्स वियर करती है। ऐसे ही बॉलीवुड की कई स्टार है, जिनकी अपनी अलग-अलग पसंद है। एयरपोर्ट हो या पार्टी लुक, वह अपनी फैवरेट  फैशन आइटम्स हर जगह पर वियर करती है। आज हम आपको आपकी बैस्ट एक्ट्रैसेस की मनपसंद एक्सेसरीज़ के बारे में बताएंगे, जिनको आप भी अपनी पसंद बना सकती है और उनके स्टाइल में ट्राई कर सकती है। 


1. विद्या बालन

अपनी सिल्क की साड़ी के लिए फैमेस एक्ट्रैस को अपने कई बार किसी फंक्शन या अवॉर्ड शो में बड़े-बड़े झुमको में देखा होगा। यह झुमके उनकी सबसे फैवरेट फैशन आइटम्स  है। जिस तरह से विद्दा बड़े-बड़े झुमको को वियर करती है, उनपर काफी सूट भी करते है। 

2. ऐश्वर्या राय बच्चन 

शादी के बाद और भी स्टाइलिश होती जा रही ऐश्वर्या राय बच्चन को घड़ी पहनने का काफी शौक है। आपके कई बार उनको खूबसूरत आउटफिट्क से साथ वॉच वियर किए देखा होगा। 

3. मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रैस मलाइका अरोड़ा की फैशन में सबसे फैवरेट आइटम हील्स है। आपने अक्सर मलाइका को हाई हील्स में देखा, जो उनपर काफी सूट भी करती है। 

4. दीपिका पादुकोण 

बॉलीवुड की जानी मानी स्टार दीपिका पादुकोण हमेशा अपने अलग ड्रैसिंग स्टाइल के जानी जाती है। उनको ईयररिंग्स के साथ-साथ रिंग्स को वियर करना भी काफी पसंद है।   

5. शिल्पा शेट्टी

40 की उम्र पार चुकी शिल्पा शेट्टी आज भी काफी हॉट दिखती है। इनका ड्रैसिंग स्टाइल आज भी कमाल का होता है। अगर इनकी फैशन में फैवरेट आइटम की बात करें तो इन्हें एनिमल प्रिंट आउटफिट का काफी शौक है। 

6. सोनम कपूर 

बॉलीवुड के फैशनीस्ता सोनम कपूर अपने खूबसूरत स्टाइल्स से काफी चर्चा में रहती है। अगर इनकी फैशन में पसंद की बात करें तो ये फुल स्कर्ट और टॉप वियर करना ज्यादा पसंद करती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static