जरूर घूमें ये 5 जगहें, इनके बिना दुबई का सफर है अधूरा

punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2017 - 05:23 PM (IST)

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग): दुबई दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। दुबई की खूबसूरती के देखने के लोग हर साल हजारों की तादाद में इकट्ठे होते है। यहां आपको ऊंची से ऊंची इमारत से लेकर रेगिस्तान तक का नजारा देखने को मिलेगा। अगर आप भी दुबई घूमन का प्लान बना रहे है तो यहां की कुछ मशहूर जगहों को देखना मत भूलिएगा क्योंकि अगर आपने इन जगहों को न देखा तो आपका दुबई घूमने का सफर अधूरा है। आइए हम आपके बताते है दुबई की कुछ मशहूर जगहों के बारे में, जहां एक बार जाना तो बनता है।   

 

1. दुबई फाउंटेन

PunjabKesari

बुर्ज खलीफा को सबसे ऊंची इमारत कहा जाता है। यह टूरिस्टों की पहली पसंद है। इसलके अलावा आपको इसके ठीक सामने दुबई फाउंटेन का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिलेगा। हैरानी की बात है कि इस फाउंटेन का वाटर 140 मीटर की ऊंचाई तक जाता है। 

2. अल कुदरा लेक

PunjabKesari

दुबई की खूबसूरत झीलों में से एक अल कुदरा लेक है। यह लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट है। आप यहां कहीं भी कैंप लगाकर रह सकते है। 

3. रूफटॉप गार्डन 

PunjabKesari

ऊद मेथा के रूफटॉप गार्डन में आप खुले आसमान के नीचे मूवी का मजा ले सकते है। खुशी की बात तो यह कि इसके लिए आपको कोई पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। यहां आपको हर सुविधा मिलेगी जैसे बीनबैग, स्नैक्स अन्य आदि सभी चीजें। 

4. दुबई म्यूजियम और अल फहीदी फोर्ट

PunjabKesari

PunjabKesari

दुबई म्यूजियम ऐतिहासिक चीजों की सारी जानकारी आसानी से मिल जाएगी। वहीं फहीदी फोर्ट दुबई का हजारों साल पुराना खूबसूरत किला है, जो टूरिस्टों को अपनी और आकर्षित करता है। 

5. जबील पार्क

PunjabKesari

वैसे तो दुबई में आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत पार्क मिल जाएगी लेकिन जबील पार्क की तो बात ही कुछ और है। यहां आप साइक्लिंग और स्वीमिंग का मजा ले सकते है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static