ये हैं दुनिया के मशहूर फिल्म म्यूजियम, यहां जरूर जाएं एक बार

punjabkesari.in Monday, Mar 05, 2018 - 03:58 PM (IST)

फिल्में और स्टार हर किसी की जिंदगी में अहम रोल रखते है। इनके साथ लोगों को खास लगाव होता है। अगर कहीं छूट्टियों बिताने भी जाना हो तो हम बाकी जगहों को भूलकर सिनेमा घरों में जाना पसंद करते है। आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है, जहां आप घूमने-फिरने के साथ फिल्मों को रोचक इतिहास भी जान सकते है। अगर आप घूमने के लिए लंदन, यूरोप या फिर पेरिस का प्लान बना रहे है तो इन फिल्म म्यूजियम को देखना न भूलें। यहां आपको सिनेमा से कई रोचक पहलु देखने को मिलेंगे। आइए जानते है इन मशहूर फिल्म म्यूजियम की बारे में जरा विस्तार से। 

 
1. चीन नेशनल फिल्म म्यूजियम 

PunjabKesari
बीजिंग में दुनिया का सबसे बड़ा चीन नेशनल फिल्म म्यूजियम बना हुआ है, जो लगभग 65 एकड़ में फैला हुआ है। इस म्यूजियम को 2005 में बनाया गया था। म्यूजियम में 1500 फिल्म के प्रिंट, फोटोग्राफ्स और कई एग्जीबिशन हॉ़ल भी है। इस म्यूजियम को देखने के लिए लोग हर साल आते है। 

PunjabKesari

2. हॉलीवुड म्यूजियम

PunjabKesari
इस म्यूजियम को वर्ल्ड सिनेमा की राजधानी भी कहा जाता है, जो हॉलीवुड के लिए समर्पित माना जाता है। यह म्यूजियम हॉलीवुड सिटी में मौजूद है। यहां आपके हॉलीवुड से जुड़ी चीजें जैसे कैमरा,कॉस्ट्यूम और प्रिंट अन्य आदि देखने को मिलेगा। अनुमान है कि यहां हर एक साल में लगभग 50 लाख से ज्यादा लोग पहुंचते है। 

PunjabKesari

3. लंदन फिल्म म्यूजियम 
लंदन फिल्म म्यूजियम की स्थापना फरवरी 2008 में हुई, जिसका निर्माण जोनाथन रेत के द्वारा किया गया है। इसे मूवीयम ऑप लंदन भी कहा जाता है। यहां आपको फिल्म सेट्स, कॉस्ट्यूमस अन्य आदि चीजें देखने को मिलेंगी। 


 
4. म्यूजियम ऑफ सिनेमा
पेरिस में बने म्यूजियम ऑफ सिनेमा को 1936 में बनाया गया। यहां आपको सिनेमा की हर बेहतरीन फिल्मों की कॉपी देखने को मिलती है। इतना ही नहीं, यहां आपको फ्रेंच सिनेमा का इतिहास भी देखने को मिल जाएंगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static