ENO से पाएं गोरी-निखरी त्वचा, आसान और सस्ता उपचार

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2017 - 05:22 PM (IST)

गोरी त्वचा पाना हर लड़की का सपना है। कुछ लड़कियों का रंग नैचुरली गोरा होता है लेकिन बदलते लाइफस्टाइल की आदतों और धूप के संपर्क में ज्यादा समय बिताने से चेहरे का रंग काला पड़ जाता है। अपने चेहरे की रंगत को पहले जैसे बरकरार ऱखने के लिए लड़कियां हजारों ट्रीटमेंट का सहारा लेती है। न जाने कौन-कौन से फेयरनेस क्रीम्स का इस्तेमाल करती है। ऐसे में पैसे तो खर्च होते है साथ ही कोई सफल परिणाम भी नहीं मिलता। आइए आज हम आपको एक साधारण और सस्ता उपाय बताते है जिससे चेहरे की रंगत निखर जाएगी। अधिकतर लोग ईनो का सेवन गैस और एसिडिटी के प्रॉबल्म में करते है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ईनो को आप चेहरे की रंगत निखारने में भी उपयोग करते है। आइए जानते है कैसे। 


सामग्री 
- आधा नींबू का रस 

PunjabKesari
- 1 पैकेट ईनो

PunjabKesari

पेस्ट बनाने और लगाने का तरीका 

एक कटोरी में आधे नींबू का रस निकाल लें। फिर कटोरी में ईनो का आधा चम्मच मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर  सिर्फ 1 मिनट लगाकर रगड़ें। फिर इसको थोड़ी देर चेहरे पर लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को धो दें। 

ध्यान देने वाली बात 
इस पेस्ट को आंखों के आस-पास लगाने से बचें। 

क्या है फायदा?
इसे पेस्ट को चेहरे पर लगाने से डेड स्किन निकल जाएगी और चेहरे की रंगत में निखार आएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static