दिल्ली के मशहूर फूड कार्नर का आप भी लें मजा

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 10:43 AM (IST)

ट्रैवलिंग :  भारत की राजधानी दिल्ली शहर के बारे में कौन नहीं जानता। पुरानी दिल्ली के कुछ व्यंजन अपने जायकों के कारण आज भी दुनिया भर में मशहूर है। यहां ऐसी बहुत-सी जगह है जहां कई साल पहले बनने वाले व्यंजन पाए जाते हैं। यह सभी खाने एक अलग किस्म से बनते हैं जिससे इनको एक बार खाने से लोग इनका स्वाद कभी नहीं भूलते। अलग-अलग खाने की वजह से ही दिल्ली शुरू से ही पर्यटकों  के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आइए जानिए इस शहर के कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां खाने के शौकिन लोग दूर-दूर से आते हैं।

1. ज्ञानी दी हट्टी
फतेहपूर मस्जिद से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक फेमस मिठाई की दुकान है। यह ज्ञानी की हट्टी के नाम से काफी मशहूर है। यहां स्वादिष्ट मिठाइयों के अलावा रबड़ी फालूदा भी मिलता है जिसका जायका पूरी दिल्ली में और कहीं नहीं मिलेगा। गर्मियों के मौसम में यहां ठंडी फालूदा खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। इसके अलावा इस दुकान का गाजर और दाल का हलवा भी बहुत मशहूर है।

2. कल्लु निहारीवाला
नॉनवेज के शोकिन लोगों के लिए यह जगह स्वर्ग जैसी है। यहां बकरे का मीट जिसे निहारी भी कहते हैं बनाया जाता है। यह कल्लु निहारीवाला के नाम से मशहूर है। इसकी दुकान जामा मस्जिद के पास है। सुबह 6 बजे से शाम साढ़े 7 तक इस दुकान में लोगों की खूब भीड़ रहती है। यहां दो आदमियों के खाने का खर्च 250 से 300 रूपय तक आता है।

3. कुरेमल मोहन लाल कुल्फी वाले
दिल्ली के चावड़ी बाजार के मेट्रो स्टेशन के पास कुल्फी की एक छोटी-सी दुकान है। यहां हर तरह की कुल्फियां मिलती हैं लेकिन यहां मिलने वाली स्टफड मैंगों कुल्फी की बात ही अलग है। इसकी कीमत लगभग 200 रूपये है। यह दुकान सुबह 9 बजे से रात साढ़े दस तक खुली रहती है।

4. नटराज के दही भल्ले
दिल्ली पराठें वाली गली के पीछे ही नटराज के दही भल्ले वालों की दुकान है। यहां के दही भल्ले बहुत ही मशहूर हैं। लोगों को इन्हें खाने के लिए लाईन लगा कर इंतजार करना पड़ता है। इनकी दुकान हफ्ते के सातों दिन खुली रहती है।

5. दौलत की चाट
दिल्ली के सभी जायकों में दौलत की चाट बहुत मशहूर है। लोग दूर-दूर से यहां चाट का लुत्फ उठाने आते हैं। चाट का मसाला तैयार करने के लिए रात भर मेहनत की जाती है इस वजह से ही इसका स्वाद लाजवाब होता है। जब भी कभी दिल्ली जाएं यहां चाट खाने जरूर आएं।

6. वेदप्रकाश नींबू पानी वाला
इनकी दुकान चांदनी चौंक के मैट्रो स्टेशन के पास बने टाऊन हॉल में स्थित है। यहां का नीबूं पानी पीकर लोगों की सारी थकावट उतर जाती है। गर्मियों में इस दुकान में बहुत ज्यादा भीड़ रहती है।

7. पराठे वाली गली
पुरानी दिल्ली की तंग गलियों में स्थित पराठें वाली गली के बारे में तो सब ने सुना होगा। यह दुकान 1872 में बनाई गई। यहां हर किस्म के परांठे मिल जाते हैं जिनका स्वाद बहुत लाजवाब होता है। पराठों के साथ सब्जी, दही, अचार और मक्खन दिया जाता है। 

8. करीम
मुगलों के समय से मशहूर इस दुकान में नॉन वेज और वैजिटेरियन दोनों तरह के खाने मिलते हैं। इनकी दुकान लाल किले के पास है। यहां की मशहूर जायकों में कबाब,मटन कोरमा, चिकन मुगलई, ब्रेन करी और चिकन जहांगिरी हैं, जिनको खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है।

9. लोटन कुल्चे वाला
दिल्ली की मशहूर लोटन छोले-कुल्चे की दो शाखाएं हैं। इसकी एक दुकान दरियागंज में और दूसरी चावड़ी बाजार में है। कुल्चे के साथ मिलने वाले छोले की सब्जी में खट्टा और मिर्च दोनों का स्वाद बराबर मिलता है। इनकी दुकान सुबह साढ़े सात से लेकर 10 बजे तक खुली रहती है। यहां सुबह 7 बजे से ही लोगों की भीड़ लग जाती है।

10. आशा राम फूड
शाकाहारी लोगों के लिए आशा राम फूड की दुकान का खाना सबसे बढ़िया ऑपशन है। यहां परांठों के साथ हर किस्म की  सब्जी और दाल मिल जाती है जिसका स्वाद लाजवाब होता है। इनकी दुकान टाऊन हॉल के पीछे कॉटैक महिंद्रा बैंक के पास है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static