प्रैग्नेंसी के दौरान खाएं ये चीजें,बच्चा होगा गोरा और हैल्दी

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 01:12 PM (IST)

गोरी संतान पाने के उपाय  : गर्भावस्था के दौरान महिलाएं अपनी सेहत का खास ध्यान रखती हैं। वे ऐसी डाइट लेती हैं जिससे उनका बच्चा स्वस्थ हो। वहीं कुछ महिलाएं चाहती हैं कि उसका होने वाला बच्चा गोरा हो। वैसे तो सभी बच्चों का रंग और स्वभाव उसके पेरेंट्स पर ही जाता है लेकिन अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल करके भी गोरा बच्चा पाया जा सकता है। आइए जानिए प्रैग्नेंसी के दौरान महिलाओं को किन चीजों का सेवन करना चाहिए।



1. कच्चा नारियल
कच्चा नारियल प्रैग्नेंट महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर को काफी मात्रा में पोटेशियम मिलता है जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे के बालों और त्वचा को फायदा पहुंचाता है। गोरा बच्चा पाने के लिए गर्भवति महिलाओं को नारियल के साथ मिश्री का सेवन करना चाहिए।
PunjabKesari
2. संतरा
संतरे में काफी मात्रा में विटामिन सी होता है जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। गर्भवस्था में रोजाना संतरे या इसके जूस का सेवन करने से बच्चे का रंग निखरता है।
PunjabKesari
3. हरी सब्जियां
प्रैग्नेंसी के दौरान हरी सब्जियां खाना भी बहुत फायदेमंद रहता है। इससे शरीर को काफी मात्रा में आयरन मिलता है जो गर्भ में पल रहे बच्चे को स्वस्थ रखता है।
PunjabKesari
4. गाजर का जूस
गाजर का जूस पीने से भी गर्भ में पल रहे बच्चे का रंग गोरा होता है। इसके अलावा गाजर का जूस पीने से शरीर में खून की कमी नहीं होती। 


5. केसर वाला दूध
गर्भावस्था के दौरान दूध पीना काफी फायदेमंद होता है लेकिन अगर दूध में केसर मिलाकर पीया जाए तो यह शरीर को दोगुना फायदा पहुंचाता है। रोजाना केसर वाले दूध का सेवन करने से गर्भ में पल रहे बच्चे का रंग गोरा होता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static