दही में मिलाकर खाएं ये 10 चीजें, फिर देखें कमाल

punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2017 - 03:59 PM (IST)

पंजाब केसरी (नानी मां के नुुस्खे): दही का सेवन लगभग बहुत से लोग करते हैं। करें भी क्यों न, दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। दही में गुड बैक्टीरिया, कैल्शियम, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाएं रखते है। बहुत से लोग दहीं का टेस्ट बदलने के लिए चीनी और नमक मिलाकर खाते है। अगर वहीं इन दोनों चीजों की जगह कुछ और चीजें मिलाई जाए तो शरीर को इसका दोगुणा फायदा मिलता है। चलिए जानते है उनक अन्य चीजों के बारे में । 

 

1. काला नमक और भूना जीरा

दही में काला नमक और भूना जीरा डालकर खाने से स्वाद और भूख बढ़ जाती है। इसके अलावा इससे डाइजेशन सिस्टम भी ठीक रहता है। 

 

2. शहद

शहद और दही दोनों सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। अगर इन दोनों को मिलाकर खाया जाए तो मुंह के छाले ठीक हो जाते है और की तरह की प्रॉबल्म भी दूर रहती है। 

 

3. काली मिर्च

अगर आपका वजन अधिक है तो रोज दही में काला नमक और काली मिर्च मिलाकर खाएं। इससे शरीर पर जमी अधिक चर्बी तेजी से कम होगी। 

 

4. ड्राईफ्रूट

दही में शक्कर से साथ सूखे मेवे मिलाकर खाएं। इससे कमजोरी दूर होगी और वजन कम होगा। इसके अलावा आप सारा दिन एक्टिव बने रहेंगे। 

 

5. अजवायन
 
दही में अजवायन मिलकार खाने से बवासीर के रोगी को फायदा मिलता है। दही में अजवायन को पीस कर मिक्स करें। 

 

6. चावल

कुछ लोगों का माइग्रेन की परेशानी होती है। यह दर्द काफी भयानक होता है। अगर दही में उबले हुए चावल  मिलाकर खाएं जाए तो काफी आराम मिलता है। 

 

7. सौंफ

अगर आपको अनिद्रा की प्रॉबल्म है तो दही में सौंफ मिलाकर खाएं। इससे यह समस्या भी दूर हो जाएगी। इसके अलावा गैस और जलन भी दूर होगी। 

 

8. ओट्स

दही में ओट्स मिलाकर खाने से शरीर को कैल्शियम, पोटैशियम और प्रोटीन मिलता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।


 
9. काली मिर्च

दही में काली मिर्च और काला नमक मिलाकर खाने से मोटापा कम होता है और एकस्ट्रा फैट तेजी से बर्न होती है।


 
10. केला

दही में केला मिलाकर खाने से पेट की कई समस्याएं गायब हो जाती है। इसी के साथ ब्लड प्रैशर भी कंट्रोल में रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static