दुबलेपन से है परेशान, खाएं ये आहार

punjabkesari.in Thursday, Mar 16, 2017 - 08:22 PM (IST)

सेहतः सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खानपान का होना बहुत जरूरी है। आजकल जहां कई लोग मोटापे से परेशान है तो वहीं कुछ कम वजन से परेशान रहते हैं। लोगों का सोचना है कि वजन बढ़ाना बहुत आसान है। फास्ट फूड का सेवन करके आसानी से वजन बढ़ जाता है लेकिन यह तरीका गलत है। वजन बढ़ाने के साथ स्वस्थ रहना भी बहुत जरूरी है। अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो डाइट में इन चीजों को शामिल करें। 

1. चीज़
चीज़ में भरपूर मात्रा में वसा पाई जाती है जो वजन बढ़ाने में मददगार है। अपने खाने में चीज़ का इस्तेमाल करें। इससे स्वाद और वजन दोनों ही बढ़ेगा।

2. सूखे मेवे
सूखे मेवों में पोषक तत्व उचित मात्रा में पाए जाते है। अपनी डाइट में बादाम, किशमिश और काजू आदि को शामिल करें।

3. वसा युक्त दूध
यह कैलोरी से भरपूर होता है। इसे ओटमील या फिर चॉकलेट डालकर पी सकते है। वजन बढ़ाने के लिए रोज 1 गिलास वसा युक्त दूध का सेवन करें। 

4. आलू
आलू का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। लोग वजन कम करने के लिए इसे खाना बंद कर देते है। वहीं, अगर वजन बढ़ाना चाहते है तो इसका सेवन करें। आलू को छिलके समेत खाएं। इसके छिलके में प्रोटीन अधिक होता है। 

5. पास्ता
पास्ता टेस्टी होने के साथ पौष्टिक भी है। इसमें सब्जियां मिलाकर पकाएं। इसे खाने से भी वजन बढ़ता है। इसमें आवश्यक पौषक तत्व होते है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static