दुबलापन को दूर करने के लिए खाएं ये 3 चीजें

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2017 - 02:37 PM (IST)

कमजोरी की आयुर्वेदिक दवा:  बढ़ता हुआ वजन बहुत लोगों की परेशानी का कारण बनता है और इसे कम करने के लिए लोग जिम जाने के साथ-साथ डाइटिंग का भी सहारा लेते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दुबलेपन से परेशान हैं। हर तरह का तरीका अपनाने के बाद भी उनकी सेहत नहीं बनती। कई बार तो पतले शरीर के कारण शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ सकता है। जितना मुश्किल वजन घटाना है, उतना ही जरूरी इसे बढ़ाना भी है। सही डाइट से आप दुबलेपन की परेशानी से राहत पा सकते हैं। डाइट में इन तीन चीजों को करें शामिल और फिर देखें फर्क। 

वजन बढ़ाने के लिए सोया,चने और दूध


चने में प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। फाइबर होने के कारण यह बॉडी की ग्रोथ करने में भी मददगार है। सोया प्रोटीन की कमी को पूरा करने का काम करता है। रोजाना इसका सेवन लाभकारी है। दूध में बहुत से जरूरी तत्व होते हैं जो शारीरिक कमजोरी के लिए फायदेमंद हैं। 

वजन बढ़ाने का तरीका


वजन बढ़ाने के लिए इनका सही तरीके से खाना भी बहुत जरूरी है। इनके कच्चा खाने की बजाए भिगों कर और अंकुरित करके ही खाएं। इसके साथ ही एक्सरसाइज करने भी बहुत जरूरी है। 

1. सबसे पहले 1 कटोरी चने और 1 कटोरी सोयाबीन रात के भिगो दें। इसके बाद इन्हें अंकुरित करने के लिए रख दें। 
2. इनको भिगोने से यह नर्म हो जाते हैं और खाने में भी आसानी होती है। 
3. सोया और चने को भिगो कर खाने से यह जल्दी पच जाते हैं। 
4. सुबह वर्कआउट करने के बाद इन्हें खाएं। इसके 10 मिनट बाद 1 गिलास दूध पी लें। 
5. लगातार 1 महीने तक इसका सेवन करने से फर्क महसूस होना शुरू हो जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static