गर्मियों में खाएं चाॅकलेट चिप आइसक्रीम

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2017 - 02:15 PM (IST)

पंजाब केसरी(जाय़का) :  गर्मीयों में हर किसी का ठंडा खाने का मन करता है। एेसे में आइसक्रीम खाना सबको बहुत पसंद होता है। इसे घर पर भी असानी से बनाया जा सकता है। आइए जानिए इसको बनाने का तरीका।


सामग्री
 2 1/2 कप दूध
 2 टेबल स्पून वनीला कस्टर्ड पाउडर
 1 कप क्रीम  
 150 ग्राम चीनी 
 1/4 कप चाॅकलेट (कद्दूकस की हुई) 

विधि

1. दूध को बर्तन में डाल कर गैस पर उबलने के लिए रख दें। इसमें उबाल आने के बाद चीनी मिलाएं और इसे ठंडा करने के लिए रख दें।  आधा कप दूध में कस्टर्ड पाउडर मिलाएं।

2. जब कस्टर्ड ठंडा हो जाए तो इसमें क्रीम और 1 बडा़ चम्मच चाॅकलेट के टुकडे़ डालें।  इसे अच्छी तरह फ़ैंट कर मिक्स करें।

3. इसे फैंटने के बाद इसमें चाॅकलेट के टुकडे़ अच्छे से मिला कर मिश्रण को एअर टाइट कंटेनर में भर लें और इसे फ्रिज में जमाने के लिए रख लें। इसे 1-1 घण्टे बाद निकाल कर फैंटें। एेसा करने से यह आइसक्रीम साॅफ्ट जमेगी।

4. 4-6 घंटे बाद आइसक्रीम जम कर तैयार हो जाएगी है।  इसे निकालें और परोसें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static