रोजाना 5-6 भूनें हुए बादाम के सेवन से दूर होती है सेहत की कई समस्याएं!

punjabkesari.in Saturday, Dec 02, 2017 - 12:29 PM (IST)

बादाम खाना तो हर किसी को पंसद होता है लेकिन बादाम को भिगो कर उसे रोस्ट करके रोजाना खाने से आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम दूर हो सकती है। रोजाना 2-3 रोस्ट किए हुए बादाम खाने से ब्लड प्रैशर और मोटापा कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा इसमें मौजूद मिनरल्स, विटामिन, डायटरी फाइबर तेज दिमाग और स्किन के लिए भी अच्छा होता है। आइए जानते है रोजाना रोस्ट किए हुए बादाम खाने के फायदे।
 

1. स्वस्थ एंजाइम
रोस्टिड बादाम खाने से ऑक्सीजन को शरीर तक पहुंचाने वाला एंजाइम स्वस्थ रहता है। रोजाना खाली पेट रोस्टिड बादाम का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

2. पोषक तत्व
बादाम शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करते है। इसमें मौजूद मिनरल्स शरीर के न्यूट्रीशन को बढ़ाने में मदद करते है।

3. एंटीन्यूट्रीशन
इसमें मौजूद एंटीन्यूट्रीशन शरीर को कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखते है। इसे डाइट में शामिल करने से आप कई बड़ी-बड़ी बीमारियों से सुरक्षित रह सकते है।

4. पाचन तंत्र
एंटीऑक्‍सीडेंट के गुणों से भरपूर बादाम का सेवन पाचन तंत्र को ठीक रखता है। इससे मौजूद इंजाइम पाचन को मजबूत बनाते है।

5. दिल के लिए फायदेमंद
बादाम का सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेकस को बचा कर आपको दिल की बीमारियों से भी दूर रखता है।
 

इस तरह करें रोस्ट
1. सबसे पहले 2 कप पानी को उबाल लें। इसके बाद पानी को बाउल में डालकर उसमें बादाम डालें।

2. इसके बाद इसमें कोमबुचा और एप्पल साइडर सिरका डालकर बादाम को 24 घंटे तक भिगोए।

3. भिगोने के बाद इसे ओवन में 5-6 मिनट तक रोस्ट करके सूखा लें। इसके क्रिस्पी और सूखने के बाद इसे ओवन से निकाल लें। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static