आपको पता होने चाहिए ब्यूटी के ये आसान से Tips

punjabkesari.in Monday, Feb 19, 2018 - 01:46 PM (IST)

खूबसूरती और मेकअप को एक दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता। हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है और इसके लिए वह मेकअप का सहारा लेता है। लड़कियों को तो बचपन से ही मेकअप करने और अलग-अलग तरह के प्रॉडक्टस इस्तेमाल करना का बहुत शौंक होता है। यह बात जरूरी नहीं कि जो मेकअप करने का शौंक रखता है उसे हर प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने की भी पूरी जानकारी हो। बाजार में कई तरह की लिपस्टिक,काजल,आई लाइनर, फाउडेशन और न जाने कौन-कौन से ब्यूटी प्रॉडक्ट आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन आसानी से मिलने वाली इन चीजों को चेहरे पर अप्लाई करना उतना ही मुश्किल होता है। इसकी बारे में सही जानकारी आपकी मुश्किल को आसान कर देती है। आइए जाने ऐसे ही कुछ टिप्स जो आपको मेकअप में परफैक्ट बना देंगे। 


1. काजल फैल रहा है तो अपनाएं ये तरीके 
आप अगर काजल लगाने के शौकिंन हैं लेकिन इसके फैल जाने के डर से लगाना नहीं चाहते तो कुछ टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। 

- काजल लगने से पहले आंखों के नीचे थोड़ा- सा बेबी पाउडर लगा लें। इसे बाद इसे लगाएं। इससे बहुत देर तक काजल टिका रहेगा। 

- आइलाइनर लगाने के बाद काजल लगाने से काजल नहीं फैलेगा।
 
-  आंखों पर मेकअप करने से पहले इन इनको टोनर से साफ करें। इससे आंखों पर मौजूद ऑयल खत्म हो जाएगा। जिससे काजल जल्दी खराब नहीं होगा। 

- हमेशा काजल अच्छी कंपनी का ही लगाएं। वॉटर प्रूफ काजल इस्तेमाल करने से फैलने का डर नहीं रहता। 


2. ज्यादा देर तक टिकी रहेगी लिपस्टिक 
लिपस्टिक के बिना चेहरा डल सा दिखाई देता है लेकिन कुछ लोग लिप कलर फैलने या फिर जल्दी उतर जाने से परेशान होते हैं। इसे लगाने के लिए भी स्मार्ट टिप्स अपनाए जा सकते हैं। जिससे होठों को पहले से भी ज्यादा ग्रेस मिलेगी। 

- लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर लिप पैसिंल के शेप दें। इससे लिपस्टिक लगाना आसान हो जाएगा और होठों पर शेप भी परफैक्ट बनेगी। 

- लिप कलर लाने से पहले होठों पर थोड़ा-सा फेस पाउडर या फिर फाउंडेशन लगाएं। इसके बाद लिपस्टिक अप्लाई करेंगे तो यह जल्दी नहीं उतरेगी और ग्लॉसी लुक मिलेगा।  

- लिपस्टिक लगाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें। इसका एक कोट सूख जाने के बाद ब्रश से दोबारा फिर एक और बार लिपस्टिक लगाएं। 

- ब्लॉटिंग करने से भी लिपस्टिक अपनी जगह पर टिकी रहती है। अपनी पसंद का लिप कलर लगाने के बाद होंठों को टिशू पेपर के बीच में दबा कर फालतू लिपस्टिक निकाल दें।

- आजकल डार्क लिप कलर का ट्रेड खूब चल रहा है। इसमें आप मैट लिपस्टिक भी लगाएं तो बेहतर है। यह जल्दी नहीं उतरेगी। 
 

3. ड्राई फेस पर कैसे लगाएं फाउंडेशन
फाउंडेशन के बिना मेकअप अधूर है। इससे फेस पर नमी बरकरार रहती है। इसके साथ ही चेहरे के दाग-धब्बे भी दिखाई नहीं देते लेकिन कुछ लड़कियों की स्किन ड्राई होती है। इस पर फाउंडेशन भी बेहद सावधानी से लगाना पड़ता है ताकि चेहरे पर पैचिस न बनें। 

- ड्राई स्किन पर फाडंडेशन के साथ कुछ बूंदे माइस्‍चराइजर की मिक्स करके लगाएं। इससे चेहरे पर नमी बरकरार रहेगी।  

- अगर त्वचा ड्राई या नार्मल है तो लिक्विड और क्रीम बेस्ड फाउंडेशन का चुनाव करें। अगर त्वचा ऑयली है तो मिनरल या पाउडर बेस्ड फाउंडेशन लगाएं।

- फाउंडेशन को क्रीम की तरह न लगाएं। इससे फेस पर मुखौटा बन जाएगो जो देखने में खराब लगेगा। इसका बेहतर तरीका है कि यह हमेशा डॉट प्रोसेस में लगाएं। इसके बाद इसे स्पंज या फिर ब्रश के साथ चेहरे पर फैलाएं। 
 

4. फेस पाउडर 
फेस पाउडर मेकअप करते समय की गई गलतियो को छुपाने का भी काम करता है। इसका इस्तेमाल फाउंडेशन लगाने के बाद करना चाहिए। फेस पाउडर को सावधानी के साथ लगाना बहुत जरूरी है। नहीं तो इससे चेहरे पर बने हुए पैचिस आपकी लुक को खराब कर सकते हैं। 

- फाउडेशन में लूज पाउडर का प्रयोग करें। 
- फेस पाउडर लगाने का सबसे अच्‍छा तरीका है कि आप उसे कम से कम ही लगाएं।
- इसे हल्‍का-सा गाल पर, थोड़ा सा ठुड्डी पर और चेहरे के टी जान पर लगाएं।
- चेहरे पर ज्यादा पाउडर लग गया हो, तो उसे ब्‍लोटिंग पेपर से साफ करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static