भूलकर भी न लगाएं घर में यह पौधा, जा सकती है जान!

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 01:34 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशनः अधिकतर लोग पौधों से घर की सजावट करते हैं। लोग एेसे पौधे पसंद करते हैं जिससे घर की सुदंरता बढें। वहीं, कई बार वह एेसे पौधे घर पर लगा लेते हैं जिसके बारे में उन्हें अधिक जानकारी भी नहीं होती लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि सेहत के लिए कितने खतरनाक हो सकते है। जी हां, एक एेसा ही पौधा है डंब केन (Dumb Cane or Dieffenbachia)। यह एक जानलेवा पौधा है। इस घर पर लगाने से जान भी जा सकती है। 

ज्यादातर लोग इस पौधे को घर पर लगाते हैं। चिकित्सकों के मुताबिक यह बहुत ही जहरीला पौधा है। इस पौधे का दूध शरीर पर लगने पर स्किन में खुजली होने लगती है। इस पौधे का जहर इतना तेज होता है कि एक ही पल में छोटे बच्चे का दम तोड़ सकते हैं। वहीं, कुछ ही मिनटों में किसी भी व्यक्ति की मौत हो सकती है। 

अगर इस पौधे को छूने के बाद उन्हीं हाथों से आंखों को छू लिया जाएं तो हमेशा के लिए आंखों की रोशनी जा सकती है। भूलकर भी अपने घर में यह पौधा न लगाएं। घर पर पौधे लगाने से पहले उनके बारे में पता जरूर लगाएं ताकि आपकी सेहत के कोई खिलवाड़ न हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static