नाश्ते में किन लोगों को करना चाहिए दूध का सेवन

punjabkesari.in Wednesday, May 16, 2018 - 11:49 AM (IST)

ब्रेकफास्ट हमारे दिन का सबसे महत्वपूर्ण मील है। एेसे में इसमें पौष्टिक चीजों को शामिल करना बहुत जरूरी है ताकि पूरा दिन शरीर एनर्जेटिक रहें। कुछ लोग नाश्ते में रोजाना दूध पीते है लेकिन जरूरी नहीं यह हर किसी के लिए फायदेमंद हो। कई लोगों को यह नुकसान भी पहुंचाता है। एक कप दूध में 8 ग्राम प्रोटीन होता है। एेसे में दूध पीने के बाद पेट भरा महसूस होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन हड्डियों, मांसपेशियों और प्रतिरक्षा तत्वों का निर्माण करने में मदद करता है लेकिन खाली पेट इसे पीने से यह पचने में अधिक समय लेता है। अगर आप नाश्ते में दूध शामिल करना चाहते हैं तो इसे बनाना शेक या मेगो शेक के तौर पर ले सकते है।



किन लोगों के लिए नाश्ते में दूध पीना हैं फायदेमंद
जिन लोगों की पाचन शक्ति मजबूत हो उनके लिए सुबह नाश्ते में दूध पीना फायदेमंद होता है। वहीं, सुबह दूध में तुलसी मिलाकर पीने से कई सेहत संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसमें चीनी मिलाकर पीएं। इससे दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों तक आसानी से पहुंचेगा। 



दूध पीने के नुकसान 
अगर आपको पाचन संबंधित समस्या है तो खाली पेट भूलकर भी न दूध पीएं। खाली पेट दूध पीने से आपको गैस और कब्ज जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। एक शोध के मुताबिक, दूध की वजह से महिलाओं की हड्डियों में फ्रैक्चर होने के चांस बढ़ जाते है। दिन में तीन से ज्यादा गिलास दूध पीना भी सेहत के लिए हानिकारक है। इसमें मौजूद फैट हड्डियां कमजोर करने का कारण भी बनता है।


किस समय पीना चाहिए दूध 
बुजुर्गों के लिए दोपहर के समय दूध पानी फायदेमंद होता है। वहीं, अगर आप रात को इसका सेवन करते हैं तो इससे नींद भी अच्छी आएगी और दिनभर की थकान भी दूर होगी। खाने के साथ दूध का सेवन न करें। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static