छाछ से बनी ये ड्रिंक पीकर रहें कूल-कूल

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2017 - 11:48 AM (IST)

पंजाब केसरी (जा़यका) : गर्मी के मौसम में प्यास बुझाने के लिए लोग कई ड्रिंक्स का इस्तेमाल करते है। एेसे में छांछ का सेवन शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैे और शरीर का तापमान सही रहता है। इसमें विटामीन ए, बी, सी, लौहा और पोटेशियम पाया जाता है। ये सभी मिनरल्स शरीर के लिए बहुत जरुरी होते हैं। रोज इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। छाछ जहां शरीर को ठंडक पहुंचाता है वहीं ये शरीर के लिए काफी लाभकारी भी होती है।

सामग्री
- दही(1 कटोरी)
- काला नमक स्वादानुसार
- ¼ टीस्पून जीरा पाउडर
- ¼ टीस्पून पुदीना पाउडर
- दालचीनी पाउडर(एक चुटकी)
- पानी(दो कटोरी)

विधि
1. दही को ब्लैंडर से ब्लैंड कर लें।
2. फिर इसमें सारी सामग्री को मिक्स करें।
3. छांछ बनकर तैयार है। इसे गिलास में डाल कर सर्व करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static