अच्छी सेहत के लिए रोजाना पीएं खीरे का पानी

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2017 - 09:30 AM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : गर्मी के मौसम में हर समय गला सूखता है और बार-बार पानी पीने का मन होता है लेकिन कई बार सादा पानी पीने का मन नहीं होता। ऐसे में खीरे का पानी पी सकते हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। खीरे की तासीर ठंडी होती है जिससे यह ड्रिंक गर्मी के मौसम में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाएगी। इसके अलावा खीरे का पानी पीने से शरीर को और भी कई तरह के फायदे मिलते हैं। आइए जानिए इसे बनाने की विधि और फायदों के बारे में

बनाने का तरीका
सबसे पहले खीरे को अच्छी तरह धो लें और इसे आधा छील लें। अब खीरे की स्लाइस करें और इन्हें आधा जग पानी में डाल दें। कुछ देर इस जग को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें और फिर इसे पीएं। इस पानी को दो दिन से ज्यादा इस्तेमाल न करें।

फायदे
1. स्वस्थ मांसपेशियां
खीरे के पानी का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद सिलिका शरीर के संयोजी ऊतकों को स्वस्थ रखता है। व्यायाम करने के बाद इसका सेवन करने से शरीर को काफी फायदा होता है।

2. मुंह की बदबू
ब्रश करने के बावजूद भी कई बार मुंह से दुर्गंध आने लगती हैं। ऐसा सिर्फ पेट में गर्मी होने की वजह से होता है। ऐसे में खीरे का पानी पीने से पेट की गर्मी कम होती है और इससे मुंह के तलवे पर जमा होने वाले जीवाणु भी नष्ट होते हैं जिससे सांसों से बदबू नहीं आती।

3. वजन कम
इस ड्रिंक में कैलोरी की बहुत कम मात्रा होती है। ऐसे में इसे पीने से शरीर का वजन कम करने में मदद मिलती है।

4. विटामिन और मिनरल्स
खीरे में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी, बी6, मैग्नीशियम और कैल्शियम पाए जाते हैं जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। यह सभी पोषक तत्व शारीरिक और मानसिक स्वास्थय के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

5. शरीर को साफ रखे
इसमें विटामिन सी और बीटा कैरोटिन एंटी-ऑक्सीडैंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं। नियमित रूप से खीरे के पानी का सेवन करने से पेट साफ रहता है।

6. त्वचा के लिए फायदेमंद
खीरे के पानी का सेवन करने से चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासों की समस्या दूर होती है। इसमें मौजूद सिलिका चेहरे की रंगत निखारने में भी मदद करता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static