खाना खाने के तुरंत बाद न करें ये काम नहीं तो...

punjabkesari.in Wednesday, Jun 28, 2017 - 10:50 AM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत): सेहतमंद रहने के केवल अच्छा और पौष्टिक खाना ही जरूरी नहीं है बल्कि सही समय पर खाना खाना और उसका बेहतर तरीके से पचना भी जरूरी हैं, तभी शरीर को उसका फायदा मिलेगा। खाना खाने के बाद नींद आना स्वाभाविक है, इसी तरह बहुत सी आदतें है, जो लोग अक्सर खाना खाने के तुरंत बाद दोहरा देते है, जिससे सेहत को नुकसान पहुंचता है। अगर इन आदतों में सुधार कर लिया जाए तो यह हमारे  जीवन में संजीवनी की तरह साबित हो सकती है। चलिए जानते है कि खाना खाने के तुरंत बाद कौन सी गलत आदतों से बचना जरूरी है। 


1. तुरंत सो जाना 

अधिकतर लोग खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते है। दरअसल, खाने को पचने का थोड़ा समय लगता है। ऐसे में कोशिश करें की खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर न गिर जाएं क्योंकि ऐसा करने से गैस और आंतों में संक्रमण की समस्या हो सकती है। 

2. सिगरेट न पीएं

सिगरेट पीना तो वैसे भी एक बुरी लत है, जिसका अधिक सेवन करने से हार्ट और सांस से जुड़ी प्रॉबल्म हो जाती है। अगर वहीं आप खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीते है तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। कैंसर जैसी बड़ी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। 

3. तुंरत नहाना 

कुछ लोग ऐसे भी है जो खाना खाने के तुरंत बाद नहाने लग जाते है। नहाते समय हमारे हाथ और पैर सक्रिय अवस्था में होते है, जिससे शरीर का रक्त संचार काफी बढ़ जाता है। जब रक्त संचार बढ़ जाता है तो पाचन क्रिया प्रभावित होती है। 

4. खाने के बाद फल 

खाने के बाद फल का सेवन करने से वह सही तरीके से आंतों में नहीं पहुंच पाता और शरीर को सही से पोषण नहीं मिल पाता। इसलिए बेहतर होगा कि खाने के करीब 1 घंटे बाद फलों का सेवन करें। इसके अलावा खाली पेट फल खाना काफी फायदेमंद है। 

5. चाय से रहे दूर 

बहुत सो लोगों को खाने के बाद चाय की जरूरत होती है लेकिन क्या आपको पता है कि चाय की पत्तियों में उच्ची अम्लीयता होती है, जिसका पाचन पर असर पड़ता है और आसानी से नहीं पच पाता। इसलिए बेहतर होगा कि खाने के 2 घंटे बाद चाय पीएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static