क्या आप भी देखते हैं संबंध को लेकर ये सपने?

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 02:38 PM (IST)

रिश्तेनातेः हर कोई सपने देखता है। कुछ सपने एेसे होते हैं जो हमें खुशी देते हैं। वहीं कई सपने हमारी रूह तक को हिला देते हैं। कई लोग सैक्स से संबंधित भी सपने देखते हैं लेकिन इस बारे में किसी को बताते नहीं। अक्सर लोग इन सपनों के बारे में बात करना पसंद नहीं करते। इस तरह के सपनों के कई मायने हो सकते हैं। ये पर्सनल रिलेशनशिप, किसी से मनमुटाव या फिर किसी के प्रति आकर्षण को दर्शाते हैं। ये सपने लोगों के अंदर की फीलिंग को बयान करते हैं। 

- अगर आप सपने में खुद को किसी और के साथ नजदीक देखते हैं तो इसका मतलब आपके अंदर नए व्यक्तित्व का जन्म हो रहा है। 

- सपने में अपने एक्स को देखने का मतलब होता है कि आप नए रिश्ते की तरफ बढ़ रहे हैं। 

- कई बार इस तरह के सपने उन लोगों को आते हैं जो इस विषय के बारे में अधिक सोचते हैं। 

- अगर सपने में आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है तो इसका मतलब आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा। इसके कारण आपको इस प्रकार के सपने आते हैं। 

- सपने में अगर आप अपने किसी दोस्त को किस कर रहे हैं तो यह आपका उनके प्रति प्यार और अच्छी भावना को दर्शाता है। 

- अगर आपका पार्टनर आपको समय नहीं दे रहा तो इस तरह के सपने आते हैं। आप दिन में क्या सोचते हैं इसका असर आपके सपनों पर भी पड़ता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static