बच्चे क्यों हो रहे हैं तेजी से मोटापे का शिकार? जानें कैसे करें कंट्रोल

punjabkesari.in Sunday, Apr 15, 2018 - 05:28 PM (IST)

आजकल ज्यादातर बच्चे मोटापे का शिकार हो रहे हैं। कुछ परिवार वालों का मानना है कि बच्चा जितना मोटा होगा वह उतना ही हैल्दी होगा। मगर यह बात गलत है। वजन बढ़ने से बच्चे को छोटी आयु में ही कई तरह की बीमारियां लग जाती हैं। एेसे में बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि वजन बढ़ने के पीछे का कारणों को जाने। आज हम आपको बच्चे के मोटे होने के कारण ही बताएंगे तो आइए जानते हैं वह कौन से कारण है जिनकी वजह बच्चे का वजन बढ़ता है।

 

1. वर्किंग पेरेट्स
आजकल माता- पिता, दोनों ही नौकरीपेशा है। समय की कमी के कारण कहीं ना कहीं ऐसे पैरेंट्स के बच्चों का लाइफस्टाइल बुरी तरह से बिगड़ जाता है। वह बच्चों को सहीं समय पर खाना-पीना नहीं दे पाते। नतीजा बच्चा या खुद अपनी मर्जी से कुछ खाता हैं या बाहर के बने बनाए खाने पर निर्भर हो जाता है जो मोटापे को तेजी से बढ़ाने का काम करता है।

 

2. बाहर की चीजें खाना
आज के समय में मात-पिता दोनों ही वर्किंग हैं। यही कारण हैं कि माएं बच्चो को समय पर घर का बना खाना समय पर नहीं खिला पाती। भूख को मिटाने और चटपटा खाने के लिए बच्चे बाहर की चीजे खाते हैं। इसके अलावा कुछ बच्चों को बाहर की तला-भूना खाने की आदत होती है। बच्चों की यही आदत उनको मोटा कर रही है।

 

3. टी.वी. देखते भोजन करना
बच्चे टी.वी के सामने बैठकर खाना खाते हैं। टी.वी देखते-देखते खाना खाने से वह अक्सर ऑवर डाइटिंग कर बैठते हैं। रोजाना एेसा ही करने से शरीर का वजन बढ़ने लगता है। बच्चे को मोटापे से बचाने के लिए जब भी वह खाना खाएं तो टी.वी को बंद कर दें।

 

4. बाहर न खेलना
आजकल बच्चे पूरा दिन वीडियो गेम, टीवी, मोबाइल फोन पर ही लगे रहते हैं। बाहर जा कर खेलना उनको बिल्कुल पसंद नहीं है। एक जगह पर बैठे रहने शरीर की कैलरी बर्न नहीं होती। शरीर में जब कैलरी की मात्रा बढ़ जाती है तो बच्चा मोटा होने लगता है।

 

5. सॉफ्ट ड्रिंक ज्यादा पीना
सॉफ्ट ड्रिंक में शुगर की बहुत मात्रा होती है। जरूरत से ज्यादा इनका सेवन करने से बच्चे का वजन बढ़ने लगता है। सॉफ्ट ड्रिंक पीने से बच्चे को डायबटीज की प्रॉब्लम भी हो सकती है।

 

6. ऑवर फीडिंग
कुछ माता- पिता को लगता है कि बच्चों को ज्यादा एनर्जी की जरूर होती है। यह सोच कर वह बच्चों को जरूरत से ज्यादा खाना खिलाते रहते हैं। इससे धीरे-धीरे बच्चे का मोटा होने लगता है। 

 

एेसे कम करें बच्चे का वजन

कैलोरी युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन कम करे। 

बच्चों को शारीरिक रूप से सक्रिय होने का महत्व बताएं।

रोजाना कम से कम 60 मिनट की बच्चों को शारीरिक गतिविधियां करवाएं।

बच्चों को अधिक समय तक एक स्थान पर ना बैठने दें।

बच्चों को बाहर खेलने के लिए भेजे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static