टोमेटो सॉस का ऐसा इस्तेमाल क्या जानते हैं आप ?

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2017 - 04:10 PM (IST)

टोमेटो सॉस का इस्तेमाल हर घर में होता है। इससे जंक फूड का स्वाद दोगुना हो जाता है। टोमेटो सॉस सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बल्कि इससे घर की कई चीजें भी साफ की जा सकती हैं। आइए जानिए इसका और कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।


1. तांबे के बर्तन
कुछ घरों में तांबे के बर्तनों में खाना बनाया जाता है। तांबे के बर्तनों में खाने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है लेकिन इन बर्तनों का रख-रखाव भी बहुत जरूरी है। रोजाना इस्तेमाल करने से तांबे के बर्तन काले हो जाते हैं। ऐसे में उनकी चमक बरकरार रखने के लिए टोमेटो सॉस का इस्तेमाल करें। इसके अलावा अगर खाना पकाते समय खान जल गया हो तो तांबे के बर्तन में टोमेटो सॉस डालकर रख दें और 20 मिनट के बाद गर्म पानी और सूती कपड़े के साथ उसकी सफाई करें। इससे बर्तन चमक उठेंगे और दाग भी साफ होंगे।
2. चांदी 
चांदी के गहनों के कालेपन को दूर करने के लिए भी टोमेटो सॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए गहनों को पहले टोमेटो सॉस में कुछ देर रखें और फिर 5 मिनट तक हल्के हाथों से किसी सूती कपड़े से साफ करें। अब इन गहनों को गर्म पानी में डुबो दें और टूथब्रश से धीरे-धीरे साफ करें।
3. पीतल
घर में कई चीजें पीतल धातु की होती हैं। दरवाजों के हैंडल, भगवान की मूर्तियां और कई सजावट की चीजें पीतल की ही होती हैं। इन्हें साफ करने के लिए टोमेटो कैचप का इस्तेमाल किया जा सकता है।
4. जले हुए बर्तन
खाना जल जाने की वजह से बर्तनों को साफ करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जले हुए बर्तन में सॉस डालें और उसमें पानी डालकर उबालें। जब पानी उबलने लगे तो इन्हें साफ कर लें।
5. जंग से छुटकारा
लोहे की चीजों पर जब पानी पड़ता है तो उनमें जंग लग जाता है। ऐसे में जंग को साफ करने के लिए उस पर टोमेटो सॉस लगाएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब किसी ब्रश से उस जगह को रगड़ें और अच्छी तरह साफ करें। आप देखेंगे कि जंग अच्छी तरह साफ हो गया है।
6. कार को चमकाएं
कार को चमकाने में भी सॉस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए कार को पहले अच्छी तरपह धो लें। इसके बाद किसी सूती कपड़ें में थोड़ी-सी सॉस डालकर इससे कार को पॉलिश करें और पानी से साफ करें। इससे कार चमक उठेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static