शकरकंद के इन अद्भुत फायदों के बारे में क्या जानते हैं आप ?

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 04:32 PM (IST)

शकरकंद खाना सभी को पसंद है। इसे उबाल कर चाट बनाकर खाया जाता है। नवरात्रि के दिनों में ज्यादातर लोग इसका सेवन करते हैं जो स्वाद के साथ-साथ शरीर को एनर्जी भी देती है। शकरकंद में काफी मात्रा में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडैंट, विटामिन और लवण तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। आइए जानिए शकरकंद कैसे सेहत के लिए फायदेमंद होती है।

1. डायबिटीज कंट्रोल
शकरकंद खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है जो डायबिटीज के रोगी के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में मधुमेह के रोगियों को शकरकंद जरूर खानी चाहिए।
PunjabKesari
2. स्वस्थ दिल 
शकरकंद खाने से शरीर में कोलेस्ट्रोल लेवल संतुलित रहता है जो हैल्दी हार्ट के लिए बहुत जरूरी है। इसके साथ ही शकरकंद के सेवन से ब्लड प्रैशर भी कंट्रोल में रहता है।
PunjabKesari
3. आंखों की रोशनी
लगातार कम्पयूटर और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से आजकल कम उम्र के लोगों की आंखों की रोशनी कम हो जाती है। ऐसे में उन्हें शकरकंद का सेवन करना चाहिए जो आंखों की रोशनी तेज करने में फायदेमंद होती है।
4. झुर्रियां कम करें
बढ़ती उम्र के साथ ही चेहरे पर झुर्रियों के निशान पड़ने लगते हैं। ऐसे में शकरकंद खानी फायदेमंद रहती है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में फ्री रैडिकल्स से लड़ता है और चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती। 
5. तनाव
भागदौड़ भरी इस जिदंगी में लोगों को तनाव बना रहता है जो बढ़कर डिप्रैशन का कारण बन जाता है। शकरकंद खाने से शरीर में स्ट्रैस हार्मोन लेवल कम होते हैं और तनाव भी घटता है। 
PunjabKesari
6. कैंसर
शकरकंद में मौजूद बीटा-कैरोटीन, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडैंट तत्व शरीर को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में भी मदद करते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static