मांसपेशियों के दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं ये प्रॉब्लम्स

punjabkesari.in Tuesday, Oct 10, 2017 - 05:27 PM (IST)

भागदौड़ भरी इस जिदंगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते जिस वजह से उन्हें कई छोटी मोटी बीमारियां लगी रहती हैं। इन्हीं में से एक है मांसपेशियों में दर्द जो अधिकतर लोगों में आम देखने को मिलता है। जब शरीर को सही तरीके से आराम नहीं मिल पाता तो मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। अक्सर लोग मांसपेशियों में होने वाले दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं और बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर दवाएं खा लेते हैं लेकिन मांसपेशियों में दर्द सिर्फ थकावट की वजह से नहीं बल्कि इसके पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं। आइए जानिए और किन कारणों से मांसपेशियों में दर्द रहता है।

1. ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ना
अगर आपको हमेशा मांसपेशियों में दर्द रहता है तो हो सकता है कि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन लेवल खराब हो गया है। जब शरीर के सभी अंगों तक ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं होता तो ऐसी कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह करें।
2. पानी की कमी
शरीर में पानी की कमी होने पर भी मांसपेशियों में दर्द रहता है। पानी की कमी होने पर शरीर में सिर्फ डिहाइड्रेशन ही नहीं बल्कि और भी कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं।
3. इंसुलिन का बिगड़ना
शरीर में इंसुलिन लेवल अंसतुलित होने से डायबिटीज होने के संकेत बढ़ जाते हैं और ऐसे में मांसपेशियों में दर्द होना सामान्य बात है। ऐसे में जब भी लगातार आपको मांसपेशियों में दर्द हो तो डायबिटीज टेस्ट जरूर करवा लें।
4. प्रोटीन की कमी
मांसपेशियों में दर्द शरीर में प्रोटीन की कमी के संकेत भी बताता है। इससे शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और मांसपेशियों में अक्सर दर्द रहने लगता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static