रात को दहीं खाते हैं तो जान लें इसके नुकसान

punjabkesari.in Thursday, Jul 20, 2017 - 11:19 AM (IST)

दही खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक, पोटेशियम और मैग्नेशियम की प्रचुर मात्रा होते हैं। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसीड शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। डॉक्टर भी इसे आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं लेकिन इसे रात को न खाने की सलाह दी जाती है। 
इसका स्वाद खट्टा और पचाने में बहुत समय लेता है। जिससे  रात को परेशानी भी हो सकती है। अगर किसी कारण से रात के समय इसका सेवन करना जरूर है तो थोडी सी काली मिर्च या फिर मेथी पाउडर मिलाकर इसे खा सकते हैं। रात को इसे खाने की बजाय अगर इसे दोपहर या फिर सुबह खाएं तो सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। 

रात को दही खाने के नुकसान

1. रात को दही खाने से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और पेट से जुड़ी परेशानिया भी आ सकती हैं। 

2. जो लोग रात को रायता या दही से बनी कोई भी चीज खाते हैं, उन्हें खट्टे डकार आने की समस्या हो सकती है। 

3. दही खाकर सोने से शरीर में फैट जमना शुरू हो जाता है, इसका कारण यह है कि शरीर इसे सही तरीके से पचा नहीं पाता। 

4. जिन लोगों को कफ की दिक्कत है,वह दही का रात के समय सेवन न करें। इसे खाने से बॉडी में कफ जमना शुरू हो जाता है। इससे सर्दी-जुकाम भी बना रहता है। 

5. जोड़ों के दर्द ने बेहाल कर रखा है तो रात के समय भूलकर भी दही न खाएं। 

6. रात को दही खाने से फेफड़ों में इंफैक्शन होने का डर रहता है। 

इन चीजों के साथ न खाएं दही

PunjabKesari
 नॉन वेज खाने को शौकिन हैं तो इसके साथ दही का सेवन कभी भी न करें। इससे पाचन क्रिया में गड़बड़ी हो सकती है। 

PunjabKesari

दूध और इससे बनी चीजों के साथ दही का सेवन न करें। इससे अपच की समस्या हो सकती है। दही को गर्म करके न खाएं। इससे इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static