पीरियड्स के दिनों में न बनाएं संबंध, इन कामों से भी रहें दूर

punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2017 - 11:33 AM (IST)

महीने के पांच दिन एेसे होते है जब महिलाओं को सेहत संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है हम बात कर रहे है पीरियड्स के दिनों की। महिलाओं में पीरियड्स आना एक नैचुरल प्रोसेस है। इन दिनों में सफाई के साथ-साथ कुछ बातों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। आज हम आपको कुछ एेसी गलतियां बताने जा रहे है जो अक्सर महिलाएं करती है, जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

- एक्सरसाइज
पीरियड्स के दिनों में हैवी एक्सरसाइज न करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इससे अधिक पेट दर्द और हैवी ब्लीडिंग की प्रॉब्लम हो सकती है। 

- उपवास
भूलकर भी इन दिनों मे उपवास न रखें क्योंकि शरीर को कैल्शियम की अधिक मात्रा में जरूरत होती है। एेसे में सेहत संबंधित कोई गंभीर बीमारी हो सकती है।

- भरपूर नींद न लेना
महिलाएं इन दिनों में कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें। इससे बॉडी पेन जैसी समस्या नहीं होगी।

- शारीरिक संबंध
PunjabKesari
इन दिनों में अपने पार्टनर से दूरी बनाकर रखें। शारीरिक संबंध न बनाएं। एेसा करने से इंफैक्शन का खतरा बढ़ सकता है। 

- फास्ट फूड
बर्गर, पिज्जा, सैडविच और फ्राइड चीजों का सेवन न करें। दरअसल, इनसे शरीर को सही मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स नहीं मिल पाते, जिससे शरीर को थकान महसूस करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static