Tin Cans से बनाएं क्रिएटिव चीजें

punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2017 - 01:26 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशन: ज्यादातर लोग डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों का सेवन करते है, जब यह टिन के डिब्बे खत्म हो जाते है तो हम लोग इनको बेकार समझ कर फैंक देते है लेकिन क्या आप जानते है आप इन पुराने टिन के डिब्बों को दोबारा से इस्तेमाल कर सकते है और क्रिएटिव चीजें बना सकते है। साथ ही अपने बच्चों के इन डिब्बों से नई-नई चीजें बनानी सिखा सकते है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे है कि किस तरह से आप पुराने टिन के डिब्बों से क्रिएटिविटी दिखा सकते है। 

 

1. आप पुराने टिन के डिब्बे को अपनी पसंद से डिजाइन करके मोमबत्ती रखने के लिए pedestals बना सकते है, जो काफी सुंदर भी लगते है।

  

2. आप इन डिब्बों के फैब्रिक की मदद से सजा सकते है और इसका फ्लॉवर पॉट बना सकते है। इनको घर के किसी टेबल पर सजा सकते है। 

 

3. आप टिन की डिब्बों के ग्रील की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है। सबसे पहले डिब्बे के किसी कटर की मदद से साइड से काट लें। फिर इसपर एल्युमिनियम फॉयल लगा दें। इसमें गर्म कोयला डाले है ग्रील रख दें। फिर कोई भी डिश ग्रील्ड करें। 

 

4. इतनी ही नहीं, आप इन डिब्बों को विंटेज हैंगिंग कैन की तरह इस्तेमाल कर सकती है। 

 

5. इन डिब्बों में छोटे-छोटे हर्ब के पौधे उगा सकते है। यह काफी अच्छा आइडिया है क्योंकि इससे पुराने डिब्बों का इस्तेमाल भी हो जाएगा और आपको घर में थोड़ी-बहुत सब्जियां उपल्ब्ध हो जाएगी।  

 

6. बच्चों के पैंसिल या पेन को एक जगह रखने के लिए होल्डर की जरूरत पड़ती है। आप चाहे तो घर पर पैंसिल होल्डर बना सकती है। 

 

7. आप इन पुराने डिब्बों के रॉकेट स्टोव की तरह इस्तेमाल कर सकते है। 

 

8. बच्चों के हर बार कुछ नया करने और सिखने की जिज्ञासा होती है। आप इन डिब्बों की मदद से बच्चों को स्नोमेन बनाना सिखा सकते है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static