DIY Paper Flower: मिनटों में सजाएं घर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 12, 2017 - 01:59 PM (IST)

पंजाब केसरी(इंटीरियर डैकोरेशन): घर में फूलों की सजावट से सारा दिन फ्रैशनेस का अहसास रहता है। गर्मी के मौसम में ताजे फूल घर में रखने थोडे मुश्किल हैं। उमस के इस मौसम में फूल जल्दी मुरझा जाते हैं। इसके लिए हम एक हल लेकर आएं हैं,आप घर को सजाने के लिए आसानी से पेपर फ्लावर बना सकते हैं। गुलाब के इन फूलों से आपका घर और सैंटर टेबल और भी खूबसूरत लगेगा। इससे आपकी क्रिएटीविटी और भी निखर जाएगी।


जरूरी सामान
- लाल रंग का पेपर
- स्टिक(फूलों में लगाने के लिए)
- 1 पैंसिल
- कैंची
- सैलो टेप
- 2 गुलदस्ते

बनाने का तरीका

PunjabKesari

1. सबसे पहले लाल रंग के कागज को आयताकार शेप में काट लें। आप इसे फूल से साइज के हिसाब से बड़ा या छोटा काट सकते हैं। 
2. पैंसिल के साथ अब पेपर पर स्पायरल आकार में ड्रा करें। 
3. अब पैंसिल के साथ ड्रा किए हुए पेपर के हिस्से से बहुत ध्यान के साथ काटते जाएं। ध्यान रखें कि पेपर की कंटिग करते समय पेपर अलग से न काटें। 
4. काटे हुए पेपर के किनारे को मोडते जाएं। यह खुद ही फूल का आकार ले लेगा।
5. अब इसे टेप के साथ जोड़ दें और स्टिक भी लगा दें।

PunjabKesari

6. इसी तरह और भी फूल बना लें। 
7. गुलाब को गुलगस्ते में सजा कर इसे टेबल पर रखें। 
8. आप चाहे तो इस पर परफ्यूम भी लगा सकती है। जिससे फूल महक उठेंगे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static