घर पर बनाएं बिना सिलाई ज्वैलरी pouch

punjabkesari.in Sunday, Sep 10, 2017 - 01:04 PM (IST)

कहीं बाहर जाना हो तो लड़कियों को अपने पर्स में ढेर सारा सामान रखना पड़ता है लेकिन छोटा-छोटा सामान जरूरत के समय ढूंढना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर इस सामान को पाउच या फिर पोटली में रखा जाए तो आसानी से मिल जाता  है। आप घर पर बड़ी आसानी से बिना सिलाई की मदद के फोम लैदर पाउच बना सकते हैं। यह स्वीट सा पाऊच, कालेज और आफिस जाने वाली लड़कियों के बहुत काम आता है। 

जरूरी सामान
- फोम शीट
- होल पंचर 
- कैंची
- पैसिंल
- रिबन
- बटन
- प्लेट 

इस तरह बनाएं ज्वैलरी पाउच
1. सबसे पहले फोम शीट के ऊपर प्लेट रखकर पैंसिल से इसके ऊपर गोलाई में निशान लगा लें। 
2. इसके बाद इस शीट को गोलाई में लगे निशान के हिसाब से काट लें। 

PunjabKesari
3. पंचिंग मशीन से इसके किनारों पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर छेद करते जाएं। 

PunjabKesari
4. इन छेद में अब रिबन को पिरो दें और रिबन के किनारों पर खूबसूरत बटन लगाएं। इसे खींच कर बंद कर दें। 

PunjabKesari
5. यह पोटली का आकार ले लेगा। इस पॉउच में आप ज्वैलरी,सिक्के और इसके अलावा छोटा-मोटा जरूरत का सामान रख सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static