खुद ही बनाएं तोरण, सजाएं घर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 11, 2017 - 10:28 AM (IST)

दीवाली या खुशी के मौके पर घर के दरवाजे पर तोरण यानि बंदनवार लटकाया जाता है। यह घर में आने वाली नाकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम करता है और आजकल इसे इंटीरियर का भी खास हिस्सा माना जाता है। वैसे तो बाजार में बहुत तरह के तोरण मिलते हैं लेकिन आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास सामान की भी कोई जरूरत नहीं पडेगी। 

जरूरी सामान
अखबार
कलरफुल धागा
ग्लू गन
कैंची
कलरफुल पेपर
स्टोन 
ग्लिटर्स
मोतियों की लड़ी (bead chain)

बनाने का तरीका
- सबसे पहले अखबार को 4-4 इंच की पट्टियों में काट लें और एक स्टिक की मदद से इसे गोलाई का आकार दें। इसका साइज दरवाजे के हिसाब से रखें। 
- इसके बाद अखबार से बनाई इन स्टिक को ग्लू गन की मदद से एक के ऊपर एक जोड़ते जाएं। 
- अब धागे कोे गोंद की मदद से इस स्टिक पर चिपका दें और जब पूरी स्टिक पर धागा चिपक जाए तो इस पर स्टोन या फिर मोती लगाएं। 
- इसके लटकन बनाने के लिए कलरफुल पेपर को छोटे-छोटे चोरस आकार में काटें और कोण की शेप दें। 
- इसके किनारे में गोंद लगाकर इसे ग्लिटर में डुबोए ताकि यह इससे चिपक जाएं। 
- अब जरूरत मोतियों की लड़ी को काटकर इस लटकर के ऊपर चिपकाकर पहले से तैयार की हुए स्टिक के साथ जोड़ दें। 
- आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन लटकन को बड़ा और छोटा करके लगा सकते हैं। 
- तोरण को अब दरवाजे पर लटकाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static