क्रिसमस थीम पर करें स्पैशल नेल आर्ट

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2017 - 06:43 PM (IST)

नेल पेंट के डिजाइन : क्रिसमस फेस्टिवल का क्रेज आजकल विदेशों में ही नहीं बल्कि इंडिया में भी देखने को मिल रहा है। हर साल दिसंबर के आखिर में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है इस फेस्टिवल में महिलाएं अलग लुक पाने के लिए ड्रैस, मेकअप के साथ नेल आर्ट का भी अच्छा-खासा ध्यान रखती हैं। नेल आर्ट का डिजाइन हर वक्त बदलता रहता है। अगर बात क्रिसमस की हो रही है तो क्यों न इस क्रिसमस पर नेल आर्ट भी क्रिसमस फेस्टिव के अनुसार किया जाएं। आज हम आपको क्रिसमस नेल आर्ट के कुछ आईडिया बताएंगे, जो हाथों को अट्रैक्टिव लुक देंगे।  क्रिसमस के मौके पर करवाएं स्पेशल नेल आर्ट

PunjabKesari

1.रेड और ग्रीन ग्लिटर

व्हाइट कलर के ग्लिटर पर रेड और ग्रीन कलर ग्लिटर फ्लेक्स डालें।  फिर इन्हें अच्छे से नेलपेंट में मिक्स करें और फिर नेटपेेंट लगाएं। 

 

2. कैंडी केन

PunjabKesari

क्रिसमस के फैस्टिवल में कैंडी कॉन नेल आर्ट अट्रैक्टिव लुक देगा। इसके लिए पहले कोई भी ग्लिटर नेलपेंट लगाएं। फिर उसके टॉप पर कैंडी केन लाइन बनाएं और उसपर स्ट्राप्स नेल आर्ट करें। 

 

3. सैंटा और रूडोल्फ

PunjabKesari
क्रिसमिस थीम नेलआर्ट करने के लिए लाल या हरे रंग की नेलपेंट लगाएं। नेल पर लाल रंग से सैंटा और रूडोलफ की शेप बनाएं।

 

4. विंटर स्नोफॉल

PunjabKesari
विंटर स्नोफॉल नेलआर्ट के लिए नेवी ब्लू कलर का नेलपेंट और व्हाइट कलर का ग्लिटर लें। नेल्स के ऊपर ब्लू कलर का बेस लगाएं। अब उस बेस पर व्हाइट कलर से स्नोफॉल बनाएं। 


 
5. सैंटा हैट

PunjabKesari
सैंटा हैट नेल आर्ट क्रिसमस फैस्टिवल के लिए एक दम पऱफैक्ट है। सैंटा हैट नेल आर्ट के लिए रेड , ब्लैक और व्हाइट कलर से नेल्स के टॉप पर हैट बनाएं।

 

6. क्रिसमस ट्री 

PunjabKesari
पहले कोई भी नेलपेंट लगाएं और फिर टेप की मदद से नेल्स पर त्रिकोण शेप बनाएं। उसपर ग्रीन ग्लिटर नेल आर्ट करें। फिर इसे ग्लिटर फ्लेक्स के साथ डैकोरेट करें। 

 

7. क्रिसमस पुडिंग 

PunjabKesari
आप चाहे तो इस तरह क्रिसमस पुडिंग को भी नेल आर्ट का रूप दे सकते है। यह नेल आर्ट काफी आसान भी है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static