डिफरैंट स्टाइल में ट्राई करें Wedding Turban

punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2017 - 05:51 PM (IST)

पंजाब केसरी (फैैशन)- पगड़ी हमारी संस्कृति में खास पहचान रखती है। पगड़ी और मूंछ, पुरुष की शान और मान का प्रतीक भी मानी जाती है। भारत के हर राज्य में पगड़ी पहनने का अपना स्टाइल है, जिससे वह भीड़ में भी अलग दिखाई देते हैं। वैसे शादी ब्याह जैसे पारम्पारिक समारोह में भी पगड़ी पहनी जाती हैं लेकिन इस मॉडर्न जमाने में अब रुतबे और शान के साथ-साथ इसे फैशन से जोड़कर भी देखा जाता है। इन दिनों मैरिज फंक्शन व अन्य मौके पर अलग-अलग कलर, थीम व प्रिंट की टर्बन ज्यादा पसंद की जा रही है। शेरवानी और धोती कुर्ता के साथ अगर मैचिंग टर्बन बांधी हो लड़कों की रॉयली लुक उभर कर सामने आती है जो हर किसी को अपनी ओर अट्रैक्ट करती है। अगर आप भी जल्द कोई मैरिज अटैंड करने जा रहे हैं तो राजसी आऊटफिट्स के साथ पगड़ी जरूर ट्राई करें यह आपको प्रफैक्ट रॉयल लुक देगी।


फ्लोरल प्रिंट पगड़ी

PunjabKesari
प्लेन शेरवानी के साथ आजकल फ्लोरल टर्बन लड़के खूब पसंद कर रहे हैं। इससे लड़कों की पर्सनैलिटी को अलग ही ग्रैस मिलती है। फ्लोरल प्रिंट आपको कूल दिखाता है जो यंगस्टर्स को खूब अट्रैक्ट करता है। समर सीजन वैडिंग में आप इसे फ्लोरल पगड़ी ट्राई कर सकते हैं। 


बनारसी स्टाइल पगड़ी

PunjabKesari

बनारसी स्टाइल फैब्रिक का फैशन हमेशा एवरग्रीन रहता है। शादी में बनारसी पगड़ी से आप रॉयली लुक पा सकते हैं। आप हैवी इम्ब्रायडरी शेरवानी के साथ बनारसी प्रिंट स्टाइल भी पहन सकते हैं। 


पंजाबी स्टाइल पगड़ी
पंजाब में शादी के मौके पर दुल्हा और उसके रिश्तेदार पगड़ी पहनते हैं।  वैडिंग आकेशन के दौरान आप भी शेरवानी के साथ पंजाबी स्टाइल पगड़ी बांध सकते हैं। इसे और ग्रैसफुल दिखाने के लिए स्टोन, ब्रॉच या कलगी लगा सकते हैं।

 
आरगेंजा फैब्रिक पगड़ी

PunjabKesari
यह पगड़ी देखने में ही काफी कंफर्टेबल दिखती हैं। आरगेंजा आरकंडी फैब्रिक के जैसा होता हैं। इस फैब्रिक में पगड़ी एक जगह पर टिकी रहती हैं। इसे रॉयली लुक देने के लिए आप ब्रॉच व कलगी लगाए तो और भी ग्रैसफुल लगते हैं। 


मराठी स्टाइल पगड़ी

PunjabKesari

मराठी स्टाइल पगड़ी में ’यादातर गुलाबी और केसरी रंग का इस्तेमाल किया जाता है। लाइट वेट फैब्रिक के साथ आप इसे आसानी से कैरी कर सकते हैं। इस पर अपनी पसंद के हिसाब से स्वारोवस्की स्टोन भी लगवा सकते हैं। इससे पगड़ी को रॉयल लुक मिल जाएगी।

 
गुजराती स्टाइल पगड़ी

PunjabKesari


चंदेरी फैब्रिक में गुजराती स्टाइल पगड़ी बहुत अच्छी लगती है। यह कॉटन या वैलवेट फैब्रिक में भी अच्छी लगती है। 

मारवाड़ी स्टाइल पगड़ी

PunjabKesari
राजस्थान में पगड़ी को खास अहमियत दी जाती है। शादी के मौकों पर दुल्हे के अलावा रिश्तेदार भी पगड़ी पहनते हैं। मारवाड़ी पगड़ी में रैड बंधेज फैब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है। इसे रॉयल लुक देने के लिए ब्रॉच भी लगाया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static