ढोकला एवोकैडो सलाद

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2017 - 05:30 PM (IST)

पंजाब केसरी (ज़ायका) : ढोकला खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। नाश्ते और शाम को चाय के साथ ढोकला खूब पसंद किया जाता है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसको बनाना काफी आसान है और इसमें समय भी कम लगता है। 

सामग्री

ढोकला बनाने के लिए
500 ग्राम बेसन
300 मि.ली पानी
15 ग्राम नींबू का सत
12 ग्राम खाने वाला सोडा
100 ग्राम चीनी
20 ग्राम तेल

तड़का बनाने के लिए
20 ग्राम तेल
2 ग्राम सरसों के बीज
5 ग्राम करी पत्ते
10 ग्राम हरी मिर्च
100 ग्राम चीनी
300 मि.ली पानी

एवोकैडो चटनी बनाने  के लिए
100 ग्राम एवोकैडो गूदा
25 ग्राम नींबू का रस
5 ग्राम नमक
5 ग्राम धनिए के पत्ते
5 ग्राम हरी मिर्च

गार्निश करने के लिए
100 ग्राम टमाटर (ग्रिल किए हुए)
100 ग्राम प्याज (ग्रिल किए हुए)
100 ग्राम एवोकैडो (कटे हुए)
 50 ग्राम सेविया
 50 ग्राम धनिए के पत्ते

 

विधि
1. ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले पानी में चीनी, नमक और नींबू का सत मिक्स कर लें। फिर इस मिश्रण में बेसन को डालें और अच्छे से फेटें।
2. अब बेसन के घोल में खाने वाला सोडा और पानी की कुछ बूंदे मिलाएं।
3. फिर एक पैन में थोड़ा सा तेल लगाकर इसे ग्रीस कर लें और ढोकले का मिक्सचर इसमें डाल दें। 
4. इसे 20-25 मिनट के लिए भाप में पकाएं। 
5. अब छौंक लगाने के लिए एक पैन में तेल डालकर इसमें सरसों के बीज, कटी हुई हरी मिर्च,चीनी और करी पत्ता डालकर भूनें और ठंडा होने के लिए रख दें। 
6. एवोकैडो चटनी बनाने  के लिए एवोकैडो का गूदा, नींबू का रस, नमक, धनिए के पत्ते और हरी मिर्च को अच्छे से बीट कर लें।
7. अब ढोकले को छौंक लगे हुए तड़के में डालें। 
8. इसके बाद ग्रिल किए हुए टमाटर, प्याज, कटे हुए एवोकैडो, सेविया और धनिए के पत्ते से गार्निश करें।
9. ढोकला बनकर तैयार है, इसे एवोकैडो चटनी के साथ सर्व करें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static