घर में डेकोरेट करें Crystal Tree, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

punjabkesari.in Thursday, Feb 08, 2018 - 12:22 PM (IST)

आजकल लोग नैचर का मजा लेने या सजावट के लिए घर के अंदर की प्लांट लगा लेते है। कुछ लोग घर के अंदर आर्टिफिशियल पौधे लगाकर ही डेकोरेशन करते है। आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहें है जिसे लगाकर आप डेकोरेशन के साथ घर की नैगिटिव एनर्जी को दूर कर सकते है। वास्तुशास्त्र के अनुसार क्रिस्टल-ट्री को घर में लगाने से सकारात्मक उर्जा का वास होता है। आजकल तो मार्किट में क्रिस्टल ट्री की कई वैरायटी मिल जाती है, जिसे आप अपनी डेकोरेशन के हिसाब से खरीद सकते है। तो आइए जानते है घर में क्रिस्टल ट्री लगाने से क्या-क्या फायदे होते है।
 

क्रिस्टल ट्री लगाने के फायदे
1. क्रिस्टल ट्री लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार एमेथिस्ट क्रिस्टल ट्री लगाने से दिमाग का संतुलन बना रहता है। आप इसे स्टडी रूम या बच्चों के कमरे में लगा सकती है।

PunjabKesari

2. रंग-बिरंगे रत्नों से सजे इस पौधे को हमेशा उत्तर-पश्चिम दिशा में डेकोरेट करें। इससे घर में धन का लाभ होता है। वास्तु के अनुसार इसे उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना ही शुभ होता है।

3. अगर आप इसे ड्राइंग रूम में डेकोरेट कर रही है तो इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में भी सजा सकती है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर ही रहती है।

PunjabKesari

4. घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए क्रिस्टल ट्री को आप किचन या बेडरूम में भी डेकोरेट कर सकती है।

5. इसे कभी भी उत्तर-दक्षिण दिशा में न लगाएं। इससे घर में कलेश और धन हानि होती है।

6. इसके अलावा इस पौधे की साफ-सफाई का भी खास ख्याल रखें। इस बात को ध्यान में रखें कि इस पर धूल न जमें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static