Matchbox से बनाएं क्रिएटिव मैसेज बॉक्स

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 05:32 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशनः बच्चे ज्यादातर खिलौनों से खेलना पंसद करते हैं लेकिन थोड़ी देर खेलने के बाद बच्चे उनसे ऊब जाते हैं। बच्चों को हर समय कुछ नया करने का मन करता है। उन्हें हर समय कुछ ना कुछ करने को चाहिए। ऐसे में आप उन्हें घर में कुछ क्रिएटिव काम सिखा सकते हैं। जैसे कि Matchbox की मदद से अलग-अलग चीजें बनाना। जी हां, बिल्कुल Matchbox की मदद से आप बहुत सारी क्रिएटिव चीजें बना सकते हैं।

 

वैसे अगर देखा जाए तो कुछ लोग Matchbox का इस्तेमाल करने बाद इसे बेकार समझ कर फैंंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज के बाद ऐसा ना करें। क्योंकि आज हम आपको Matchbox की मदद से बहुत-सी क्रिएटिव चीजें बनाना सिखाएंगे। इन Matchbox की मदद से आप अपने बच्चों को अलग-अलग तरह के मैसेज बॉक्स बनाना सिखा सकते हैं। इन मैसेज बॉक्स को बनाना काफी आसान है। एक तो बच्चे इससे कुछ नया सिखते हैं और दूसरा उनके अंदर हमेशा कुछ नया करने की इच्छा रहती है।

 

तस्वीरों में देखे मैसेज बॉक्स और बच्चों को सिखाएं क्रिएटिव चीजे बनाना।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static