न्यूज पेपर से बनाएं वॉल हैंगिग (Pix)

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2016 - 04:20 PM (IST)

हम अपने घर को सजाने के लिए न जाने मार्किट से डैकोरेशन का सामान खरीदने के लिए कितने पैसे खर्च करते है। हमारे घर में ही कुछ चीेजें ऐसी होती है, जिनको हम बेकार समझकर फैंक देते है लेकिन क्या आपको पता हैं कि आप इनसे कई क्रिएटिव चीजें बनाकर अपना घर सजा सकते है। जी हां, आज हम आपको न्यूज पेपर की मदद से वॉल हैंगिंग बनाने के बारे में बताएंगे, जिसको आप अासानी से बना सकते है और अपना खर्चा बचा सकते है। 

 


सामग्री 

- न्यूज पेपर 
- कार्डबोर्ड 
- कैंची 
- पैन
- पेंट ब्रश 
- कोई भी ग्लू 
- ऐक्रेलिक कलर
- फिश वायर और थ्रेड
- नीडल
- बीड्स

 

वॉल हैंगिंग बनाने की विधि 

1. सबसे पहले न्यूज पेपर को हार्ट शेप में काट लें। अब उसी न्यूज पेपर को  कार्डबोर्ड पर रखकर काट लें। 
2. अब इस हार्ट शेप  कार्डबोर्ड पर ग्लू लगाएं और न्यूज पेपर को लंबा-लंबा रोल करके स्टीक्स बना लें। अब इनको ग्लू वाली साइड पर चिपका दें और उनको हार्ट शेप के बराबर काट लें। 
3. अब हार्ट को न्यूज पेपर से बनी स्टीक्स से चिपकाने के बाद इस पर ऐक्रेलिक कलर कर दें। 
4. अब हार्ट शेप में और छोटे-छोटे  कार्डबोर्ड काट लें। उनको भी इसी तरह कलर कर दें। 
5. अब न्यूज पेपर की लंबी तार बनाकर इनको किसी गोल बोलत  में रोल कर लें। रोल करने के बाद इनको भी पेंट कर लें। 
6. अब इनको फिश वायर या थ्रेड की मदद से वॉल हैंगिंग बना लें और घर की किसी भी दीवार पर सजा लें। 
7. आप चाहे तो अलग-अलग तरह के वॉल हैंगिंग बनाकर भी घर को सजा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static