कम उम्र में करेंगी शादी तो सामने आएंगी ये दिक्कतें

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2017 - 05:26 PM (IST)

रिलेशनशिप: पहले समय में छोटी उम्र में शादियां कर दी जाती थी, समय बदलने के साथ इसमें काफी सुधार आया है लेकिन आज भी कुछ लोग है, जो अपने बच्चों का विवाह कम उम्र में ही कर देना बेहतर समझते है। पेरेंट्स तो पेरेंट्स, लेकिन आजकल की कुछ युवा पीछी सोचती है कि शादी तो करनी ही पहले ही करके निपट जाते है लेकिन वह नहीं जानते की कम उम्र में शादी करने से कई तरह की दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। उन्हें छोटी सी उम्र में ही सामाजिक, आर्थ‍िक और पारिवारिक स्थितियों से गुजरना पड़ता है। कम उम्र में शादी की वजह से लड़का-लड़की अच्छी शिक्षा और अच्छा करियर बनाने में असफल हो जाते है, जिस वजह से कई तरह की दिक्कते घेर लेती है। आइए जानते है नहीं दिक्कतों के बारे में... 

 

1. बंधन महसूस करना

कम उम्र में शादी करके कपल्स अपने आपको बंधन में महसूस करने लगते है। हो सकता है कि शादी के शुरूआती दिनों में इस बात का अहसास न हो लेकिन धीरे-धीरे जिंदगी ठहर सी जाती है। 

2. ज़िम्मेदारियां लेना

कम उम्र में शादी न करने का यह भी एक कारण है क्योंकि इस उम्र में आप अपने जिम्मेदारियों को समझने में असमर्थ होते है। ऊपर से कपल्स पर काम से लेकर घर को चलाने तक की जिम्मेदारियां लेनी पड़ जाती है। जिस वजह से कई बार परिवार में बंटवारे की बात आ जाती है। 

3. एक-दूसरे को वक्त देना

कुछ जोड़े अपनी जिम्मेदारियों के निभाने में इस कदर बिजी हो जाते है कि एक-दूसरे के लिए टाइम ही नहीं निकाल पाते है। यहीं दूरी उनके रिलैशन को कमजोर कर देती है, जिससे लड़ाई- झगड़े करने की नौबत तक आ जाती है। 

4. बातचीत में समस्या

जो जोड़े कम उम्र में शादी कर लेते है, उनमें एक-दूसरे को वक्त न देने की वजह से बातचीत करने में समस्या आने लगती है और एक-दूसरे की फिलिंग को समझने में असमर्थ हो जाते है।  

5. फैमिली प्लानिंग

परिवार की तरफ से महिला को बच्चे के लिए प्रैशर दिया जाता है, वहीं पुरूष अपनी आर्थिक स्थिति और भावनात्मक रूप से तैयार नहीं होता है। कम उम्र में ही पेरेंट्स बनने से जिम्मेदारियां और बढ़ जाती है। कई तरह की दिक्कते सामने आने लगती है। 

6. ससुराल से जुड़ी समस्या 

कम उम्र में शादी करने से ससुराल वालों के साथ अच्छे संबंध बनाने का मौक़ा नहीं मिल पाता। बहूए अपने ससुराल वालों के अच्छे से समझ नहीं पाती, जिससे उन्हें कई परेशानियों और ससुराल वालों के दाने सुनने पड़ते है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static