कपल्स भी एक-दूसरे के बारे में सोचते हैं कुछ एेसा...

punjabkesari.in Sunday, Nov 12, 2017 - 03:10 PM (IST)

रिलेशनशिप में कपल्स कुछ बातें एेसी कर जाते हैं जो सुनने में काफी अजीब लगती है जैसे कि बच्चों की तरह बिहेव करना। इस तरह की बातें सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी करती है। आज हम आपको कुछ एेसी ही बातों के लिए बारे में बताने जा रहे है जो हर कपल कभी न कभी जरूर करता है। 

- शादी के बाद कैसे दिखेंगे
अक्सर लड़कियां सोचती हैं कि शादी के बाद वह कैसे दिखेंगे। उनके बच्चे कैसे होंगे। कुछ लड़कियां तो अपने दिमाग में बुढ़ापे तक की तस्वीर सोच लेती है।

- खाना पूरा खत्म न करना
अगर लड़की अपनी पार्टनर के लिए खाना बनाती है और वो बिना पूरा खाएं उसे छोड़ दे तो एेसे में लड़कियों के दिमाग में यह बात आती हैं कि शायद उन्हें खाना पसंद नहीं आया।

- दूसरों के साथ तुलना करना
हर रिलेशनशिप में छोटी-मोटी लड़ाई होती रहती है। अक्सर लड़ाई होने पर कपल्स खुद को दूसरे कपल के साथ कंपेयर करते है। एेसा करके वह यह साबित करने की कोशिश करते हैं कि वे उनसे बेहतर है।

- बच्चों की तरह जिद्द करना
रिलेशनशिप में आकर कुछ लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रैंड से बच्चों की तरह बिहेव करने लगती है। हर बात को लेकर जिद्द करती है। 
 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static