चेहरे पर लगाएं इन 2 चीजों का मिश्रण, कई स्किन प्रॉब्लम्स होगी दूर!

punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2017 - 08:21 PM (IST)

पंजाब केसरी(ब्यूटी): लड़कियां अपने चेहरे का खास ख्याल रखती हैं। एक छोटा-सा पिंपल होने पर वे परेशान हो जाती हैं और इसे दूर करने के लिए कई ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। अपने चेहरे को चमकदार और बेदाग बनाने के लिए घरेलू तरीकों को अपनाएं। आज हम आपको एक आसान और सबसे सस्ता तरीका बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप ग्लोइंग स्किन पा सकते है। 

सामग्री
- नारियल तेल 
- बेकिंग सोडा

पेस्ट बनाने और लगाने का तरीका 
नारियल तेल और बेकिंग सोडा को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर पैक की तरह लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज सर्कुलर मोशन में करें। मसाज करने के तुरंत बाद ही चेहरे को पानी से धो लें।  यह एक तरह का प्राकृतिक क्लीनर है। अगर आपकी स्किन सेंसटिव है तो नारियल तेल में बेकिंग सोडा कम मिलाएं।
 
नारियल तेल
PunjabKesari
स्किन के लिए नारियल तेल बहुत ही फायदेमंद है। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है। सबसे बड़ी बात इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता।

बेकिंग सोडा 
PunjabKesari
बेकिंग सोडा स्किन में मौजूद डेड सैल्स को दूर करता है और नए सैल्स बनाने में मददगार है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static