कपड़े हो या एक्सेसरीज, खूब ट्रैंड में हैं ये प्रिंट

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2017 - 01:03 PM (IST)

फैशन : फैशन की दुनिया में कोई स्टाइल हमेशा के लिए नहीं रहता। कपड़ों,जूतों, हैंडबैग और ज्यूलरी के डिजाइन समय के अनुसार बदलते रहते हैं लेकिन स्ट्राइप्स प्रिंट का ट्रैंड अब तक बना हुआ है। ज्यादा पतली और छोटे कद की लड़कियों को इस प्रिंट के कपड़े पहनने चाहिए। कपड़े ही नहीं पर्स, झुमके और जूते भी स्ट्राइप्ड प्रिंट के होते हैं जो देखने में बहुत अट्रेक्टिव लगते हैं। इंडियन से लेकर वैस्ट्रन कपड़ों को भी इस प्रिंट में कैरी कर सकते हैं। आइए जानिए और किन तरीकों से स्ट्राइप प्रिंट का इस्तेमाल किया जाए।

1. कुर्ता
कॉलेज हो या ऑफिस हर जगह इस प्रिटं का कुर्ता पहन सकते हैं। इससे एक बढ़िया लुक मिलती है और शरीर भी दुबला लगता है।

2. झुमके
कानों के झुमके भी स्ट्राइप प्रिंट के मिलते हैं जो देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। इन्हें कुर्ते या सूट के साथ कैरी कर सकते हैं।

3. ट्राउजर्स
डेनिम और कॉटन की पैंट तो बहुत पहनी होगी। इस बार स्ट्राइप्ड प्रिंट की ट्राउजर भी पहन सकते हैं। प्लेन टॉप के साथ यह काफी अच्छी लुक देती है।

4. बैग
इस प्रिंट के हैंड बैग देखने में काफी अच्छे लगते हैं। इसे वैस्ट्रन और इंडियन वियर दोनों के साथ कैरी कर सकते हैं। स्ट्राइप्ड प्रिंट में छोटे क्लच पर्स और कॉलेज बैग दोनों ही काफी ट्रैंडी लगते हैं।

5. शॉर्ट्स 
जो लड़कियां शार्ट कपडे़ पहनती हैं वह गर्मियों में इस प्रिंट की निक्करें या स्कर्ट पहन सकती हैं। जो काफी अच्छी लुक देती है।

6. ड्रैस
शाम को सहेलियों के साथ कहीं बाहर जाना हो तो ऐसे में स्ट्राइप प्रिंट की शार्ट ड्रैस पहन सकते हैं जो देखने में बहुत अच्छी लगती है।

7. ब्लेजर
टॉप के ऊपर ब्लेजर पहनना है तो उसके लिए भी इस प्रिंट का इस्तेमाल कर सकते हैं जो देखने में परफैक्ट लगता है।

8. फुटवेयर
प्लेेन ड्रैस है तो उसके साथ स्ट्राइप प्रिंट के जूते कैरी कर सकते हैं जिससे एक अलग लुक मिलेगी।

9. टॉप
इस प्रिंट की शर्ट या टॉप को जींस, ट्राउजर या स्कर्ट के साथ भी पहन सकते हैं। यह देखने में बहुत अच्छी लगेगी।

10. साड़़ी
स्ट्राइप प्रिंट की साड़ी भी बहुत अच्छी लगती है। काले रंग पर गोल्डन या सफेद पर काली स्ट्राइप की साड़ी पहन कर एक अलग लुक मिलेगी।


 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static