नाश्ते में सर्व करें Cheesy Masala Toast

punjabkesari.in Wednesday, May 16, 2018 - 11:28 AM (IST)

बच्चे हो या बड़े टोस्ट तो सभी को बहुत पसंद है। अलग-अलग सब्जियों के साथ तैयार करके इसे काफी हेल्दी बनाया जा सकता है। अगर आप अपने फैमिली को नाश्ते में कुछ हेल्दी खिलाना चाहती है तो उन्हें Cheesy Masala Toast  बना कर खिलाएं। यह सभी को बहुत पसंद आएंगे। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री
तेल- 1 1/2 टेबलस्पून
प्याज- 90 ग्राम
लहसुन का पेस्ट- 1 टीस्पून
बंदगोभी (कटी हुई)- 30 ग्राम
हरी बीन्स- 30 ग्राम
फूलगोभी- 30 ग्राम
गाजर- 30 ग्राम
आलू (उबले और मैश किए हुए)- 65 ग्राम
नमक- 1 टीस्पून
लाल मिर्च- 1/2 टीस्पून
नींबू का रस- 2 टीस्पून
धनिया- 2 टेबलस्पून
ब्रेड स्लाइस
मक्खन- ग्रीस करने के लिए
पनीर- स्वाद के लिए

विधि
1. पैन में 1 1/2 टेबलस्पून तेल गर्म करके  90 ग्राम प्याज डाल कर अच्छी तरह से पकाएं।
2. फिर 1 टीस्पून लहसुन का पेस्ट डाल कर 1-2 मिनट तक भूनें।
3. अब 30 ग्राम बंदगोभी, 30 ग्राम हरी फलियां, 30 ग्राम फूलगोभी, 30 ग्राम गाजर डाल कर 5 से 7 मिनट तक पकाएं।
4. इसके बाद 65 ग्राम आलू, 1 टीस्पून नमक, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च, 2 टीस्पून नींबू का रस डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।
5. अब 2 टेबलस्पून धनिया मिक्स करके 3 से 5 मिनट तक पकने दें।
6. ब्रेड स्लाइस लेकर उस पर मक्खन फैलाएं और इसके ऊपर तैयार किया हुआ मिश्रण फैलाएं।
7. फिर इसे मोजरेला चीज के साथ गार्निश करके ओवन में 400°F/200°C पर 15 मिनट तक बेक करें या फिर जब तक पनीर मेल्ट न हो जाएं।
8. अब इसे ओवन से निकालें और काट कर आधा कर लें।
9. Cheesy Masala Toast बन कर तैयार है। इसे मेयोनेज या केचप के साथ परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static