खास तरीके से मनाएं बच्चे का पहला Birthday

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 05:07 PM (IST)

पेरेंटिगः बच्चों के जन्म से लेकर उसके बड़े होने तक हर एक को मां-बाप संजो कर रखना चाहते हैं। बच्चे का पहला जन्म दिन मनाने का चाव अलग ही होता है। पेरेंट्स चाहते हैं कि वह अपने बच्चे के लिए कुछ खास करें। कुछ ऐसा थीम चुनें की बच्चा खुश हो जाएं और हमेशा के लिए आपके और लिए यादगार बना रहे। 

1.पार्टी के लिए जगह चुनें
आप सिर्फ परिवार और कुछ खास लोगों के साथ जन्मदिन मनाना चाहते हैं तो घर सबसे बढ़िया ऑप्शन है। लोग ज्यादा हैं तो आप किसी रेस्टोरेंट या होटल में भी अरेंज कर सकते हैं। 

2. स्पैशल केक
बच्चे के लिए कोई एनिमल, डॉल या कार्टून कैरेक्टर जैसे थीम का केक बुक करवाएं। केक 3-4 दिन पहले ही बुक करवा दें ताकि बाद में कोई परेशानी न आए। 

3. बर्थडे थीम हो खास
बर्थ डे के लिए एनीमल,बैलून,कैप,पतंग या पॉम-पॉम थीम की से सजावच करके बच्चे को खुश कर सकते हैं। 

4. गेम्स
पार्टी में थोड़ा फन होना भी जरूरी है। म्यूजिकल चेयर की तरह और भी फनी गेम से माहौल खुशनुमा बन जाएगा। 

5. कलरफुल पेपर प्लेटस
केक और स्नैक्स सर्व करने के लिए पेपर प्लेट्स बैस्ट रहती हैं। आप फ्लावर या कलरफुल प्रिंट भी चुन सकते हैं। 

6. रिटर्न गिफ्ट
बिना गिफ्ट के पार्टी अधुरी सी लगती है। बच्चे गिफ्ट देखकर बहुत खुश होते हैं। रिटर्न गिफ्ट में आप टॉफी,चॉकलेट,पैंसिल बॉक्स या स्पैशल थीम चुन सकते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static