सावधान ! कहीं अापके तो नहीं कांपते हाथ-पैर?

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2017 - 10:28 AM (IST)

 पंजाब केसरी (सेहत) : लोगों के शरीर में कई तरह की छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहती हैं। हाथ-पैर कांपना ऐसी ही एक आम समस्या है। अक्सर कई लोगों के खाना खाते समय या कोई काम करते वक्त हाथ कांपने लगते हैं जिसे कमजारी की निशानी कहा जाता है लेकिन ऐसा शारीरिक कमजारी के कारण नहीं होता बल्कि इससे शरीर को कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। आइए जानिए हाथ-पैर कांपने के और कौन से कारण हो सकते हैं।

ब्लड प्रैशर
PunjabKesari

जिन लोगों को हाथ-पैर कांपने की समस्या होती है उन्हें ब्लड प्रैशर हो सकता है। शरीर का रक्त चाप बढ़ने या घटने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है तो ऐसे में हाथ कांपने लगते हैं। 

डायबिटीज
PunjabKesari

शुगर के मरीजों में भी हाथ-पैर कांपने के लक्षण देखे जा सकते हैं। शरीर में जब शुगर लेवल कम हो जाता है तो स्ट्रैस बढ़ जाता है। ऐसे में हाथ कांपने की समस्या हो जाती है। जिन लोगों के अक्सर हाथ-पैर कांपते हों उन्हें डॉक्टर कोे पास जाना चाहिए और शुगर टैस्ट करवानी चाहिए।

एनीमिया
PunjabKesari

शरीर में खून की कमी के कारण भी यह समस्या हो सकती है। खून कम हो जाने की वजह से एनीमिया हो जाता है जिससे शरीर में कमजोरी आ जाती है तो ऐसे में हाथ कांपना आम लक्षण है। इसका सही समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी है नहीं तो शरीर किसी गंभीर बींमारी की चपेट में आ सकता है।

कॉर्टिसोल हॉर्मोंन
इंसान के शरीर में कई तरह के हॉर्मोन होेते हैं। उन्हीं में से एक कॉर्टिसोल हॉर्मोन है जिसके बढ़ जाने के कारण शरीर का स्ट्रैस लेवल बढ़ जाता है। इससे व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है और बातों को भूलने लगता है। इसके साथ ही शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है जिससे हाथ-पैर कांपने लगते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static