अपनी पार्टनर की ये आदतें पसंद नहीं करते लड़के

punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2017 - 04:41 PM (IST)

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : सभी रिश्ते प्यार और विश्वास पर ही बनते हैं, चाहे वह पति-पत्नी हो या गर्लफ्रैंड-बॉयफ्रैंड। सभी अपने रिश्ते में काफी खुश होते हैं लेकिन इस दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं है। हर किसी में कोई न कोई अच्छी और बुरी आदत होती है। इन आदतों की वजह से कई बार रिश्ते में खटास आ जाती है और लड़ाई-झगड़े शुरू हो जाते हैं। ऐसे ही लड़कियों की कुछ आदतें होती हैं जो उनके बॉयफ्रैंड बिल्कुल पसंद नहीं करते। इसके लिए लड़कियों को चाहिए कि वे खुद की इन गलतियों को सुधार कर अपने पार्टनर को खुश रखें। आइए जानिए लड़कियों की कौन सी बातें लड़कों को पसंद नहीं आती।

1. पूछताछ करना
PunjabKesari
कुछ लड़कियों को आदत होती है कि वे अपने पार्टनर से हर बात पर सवाल-जवाब करती हैं और उनकी हर पल की खबर लेती हैं लेकिन लड़कों को अपनी पार्टनर की ये बातें बिल्कुल पसंद नहीं आती और इसी वजह से दोनों में अक्सर झगड़ा रहने लगता है। 

2. बार-बार मैसेज
इंटरनेट की इस दुनिया में लड़के-लड़कियां मैसेज करके एक-दूसरे की हर पल की खबर ले लेते हैं। अक्सर लड़कियां घर बैठे अपने पार्टनर को बार-बार मैसेज करती रहती हैं और उनसे भी यही उम्मीद रखती हैं लेकिन लड़कों को ज्यादा मैसेज करना पसंद नहीं होता। 

3. हर बात पर रोना
PunjabKesari
कई लड़कियां काफी इमोशनल होती हैं और बात-बात पर रोने लगती हैं लेकिन लड़कों को ऐसी लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं आती। ऐसी लड़कियां रोकर अपनी सारी बात मनवा लेती हैं और हर समय अपने पार्टनर को इमोशनल ब्लैक मेल करती रहती हैं जिस वजह से लड़के ऐसी लड़कियों से दूर रहना ही पसंद करते हैं।

4. शक करना
कुछ लड़कियां अपने पार्टनर पर हर बात पर शक करती हैं और उनका फोन चैक करती हैं लेकिन ऐसी बातें लड़कों को नापसंद होती हैं। 

5. हक जमाना
पार्टनर पर अपना अधिकार जमाने वाली लड़कियां भी लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। ऐसी लड़कियों को अपने पार्टनर का किसी दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं होता। यहां तक कि वे उनके घरवालों और दोस्तों से भी मिलने से रोकती हैं जिस वजह से लड़कों को लड़कियों की ये आदत पसंद नहीं होती।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static