शादी की पहली रात इस उलझन में रहते हैं लड़के

punjabkesari.in Monday, Oct 09, 2017 - 04:44 PM (IST)

शादी के बाद सुहागरात को लेकर लड़की के मन में कई तरह का डर होता है लेकिन लड़के भी कुछ बातों को लेकर उलझनों में रहते हैं। अरेंज मैरिज में दोनों एक-दूसरे से अनजान रहते हैं। एक-दूसरे को जानने के लिए समय की जरूरत होती है। ऐसे में लड़का सोचता है कि किसी गलती के कारण उसके रिश्ते में दूरी न आ जाए। 

मन आते है कुछ सवाल
कुछ लोगों को शादी का बेसब्री से इंतजार होता है लेकिन शादी की पहली रात लड़के भी उतने ही नर्वस होेते हैं, जितनी की लड़कियां। वह यह बात समझ नहीं पाते कि वह किस बात से शुरूवात करें। 

भावनाएं जानना भी जरूरी
लड़के ये पता नहीं लगा पाते कि लड़की के मन में उनके लिए क्या भावनाएं हैं। यह बात लड़को को नर्वस करती हैं। उनके मन की बात जानने के लिए जरूरी है कि पहले दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाया जाए। उसके बाद पर्सनल रिलेशन की बात करें। 

पत्नी से करें मन की बात
आपके मन में क्या है इस बारे में धीरे-धीरे पत्नी से बात करें। जब तक आप खुद की बात सामने नहीं रखेंगे वो भी आपको समझ नहीं पाएगी। इससे दोनों में आपसी सम्मान और दोस्ती की भावना भी बढ़ने लगेगी। 

यादगार रहती है यह रात
शादी के बाद की पहली रात हर दोनों के लिए बेहद यादगार होती है। इस समय एक-दूसरे को समझें। एक दूसरे का भरोसा जीते। उसके बाद शादीशुदा जिंदगी की शुरूवात करें।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static