करीना-करिश्मा ही नहीं, बॉलीवुड की इन बहनों का रिश्ता भी हैं खास

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2017 - 06:51 PM (IST)

रिश्ते- नाते: दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में बहन का रिश्ता काफी खास होता है। यह थोड़ा अनोख और खट्टा-मीठा हैं। एक बहन दूसरी का ख्याल उसी तरह रखती है, जिस तरह मां अपनी बेटी का और जरूरत पड़ने पर उसे डांट भी देती है। इतना ही नहीं, दो बहने अच्छी दोस्त भी होती है, जो बात वह पूरे परिवार से शेयर नहीं करना चाहती , आपस में कर लेती है।  बहन होने का फायदा होता है क्योंकि वह बातें तो शेयर करती ही साथ ही अपने कपड़ों, ज्यूलरी को भी आपस में शेयर कर लेती है। ऐसा हम लोगों की लाइफ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई स्टार्स के बीच भी होता है। बॉलीवुड की ऐसी कई बहनों है, जो अपने स्टाइलिश अंदाज से तो फैमेस है साथ अपने बहनों के प्यार से भी मशहूर है। आइए जानते बॉलीवुड की बहनों की जोड़ियों के बारे में , जो सिर्फ प्यार या खून के रिश्ते से ही नहीं  ब्लकि स्टाइल से भी बंधी हुई है। 


1. मलाइका अरोड़ा-अमृता अरोड़ा 

बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश बहनों में एक है, मलाइका अरोड़ा-अमृता अरोड़ा । इन दोनों का प्यार आपस में बहुत ही। ये अपने स्टाइल से ही नहीं बल्कि अच्छे बहनों के रिश्ते से बी बॉलीवुड में फैमेस है। 

2.  कैटरीना कैफ-इसाबेल कैफ 

इन दोनों बहनों की बात करे तो वह भी बेहद खास है। कैटरीना के लिए उनकी बहन काफी मायने रखती है। ऐसा माना जाता है कि  ईसाबेल की कामयाबी कि पीछे उनकी बहन कैटरीना का हाथ है। 

3.  सोनम कपूर-रिहा कपूर 

बॉलीवुड की फैशनीस्ता सोनम कपूर जहां अपने स्टाइल लिए काफी मशहूर है, वहीं अपने बहन के रिश्ते को भी बखूबी निभा रही है। सोनम के स्टाइल के पीछे का  श्रेय उनकी बहन  रिहा को दिया जाता है। 

4.  करिश्मा- करीना कपूर 

बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय परिवार की ये दोनों बेटियां आज भी अपना नाम बनाएं हुए है। इन दोनों में काफी प्यार दिखाई देता है, तभी तो करीना के प्रैग्नेंसी पीरियड में करिश्मा हर वक्त उनके साथ दिखाई देती थी। 

5. शिल्पा - शमिता शेट्टी 

बॉलीवुड की ये बहनें अक्सर एक-साथ दिखाई देती है, जो प्यारी भी बेहद लगती है। बेशक शमिता बॉलीवुड में अपनी खास जगह नहीं बना सकती लेकिन वह अक्सर अपनी बहन को फुल ऑन स्पोट करती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static