प्रैग्नेंसी के दौरान बार-बार जी मचलाएं तो करें ये काम

punjabkesari.in Wednesday, Sep 06, 2017 - 11:22 AM (IST)

प्रेग्नेंसी में उल्टी रोकने के उपाय : हर महिला के लिए मां बनना दुनिया के सबसे सुखी पलों में से एक हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर के साथ-साथ उनके खान-पान में भी काफी परिवर्तन आता है। प्रैग्नेंसी के दौरान उल्टियां होना स्वाभाविक बात है। हर्मोनल बदलाव के कारण जी मचलाना और उल्टी जैसी समस्याएं आती है। इसने छुटकारा पाने के लिए बहुत सी महिलाएं दवाईयों का सहारा लेती है लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ घरेलू तरीके अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते है। हम आपको कुछ घरेलू तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप मिचली या मॉर्निंग सिकनेस से छुटकारा पा सकते है। 

 

1. अदरक की चाय

PunjabKesari
वैसो तो गर्भावस्था में चाय की ज्यादा मात्रा लेना ठीक नहीं है लेकिन अगर मितली हटने का का नाम नहीं ले रही तो थोड़ी सी अदरक वाली चाय पीएं। रोज सुबह अदरक वाली चाय पीने से मार्निंग सिकनेस ठीक होती है। 

 

2.एप्पल साइडर विनेगर 
एप्पल साइडर विनेगर में शहद मिलाकर सेवन करें। इस जी मचलाना और मितली की समस्या दूर होगी। 

 

3. नींबू का रस

PunjabKesari
नींबू काफी गुणकारी होता है। गर्भावस्था में मार्निंग सिकनेस दूर करने के लिए नींबू के रस और पुदीने का जूस बनाकर पीने से राहत मिलती है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static